
0 पूर्व नेतृत्व के योगदान को बताया कंपनी की उपलब्धियों का आधार
0 उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने सामूहिक प्रयासों पर जोर
बिलासपुर/ देश की ऊर्जा जरूरतों और कोयला उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाली एसईसीएल ने बुधवार को बिलासपुर मुख्यालय में अपना 42 वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में जुटे कंपनी के पूर्व सीएमडी और पूर्व निदेशको ने अपने कार्यकाल से जुड़ी यादें, अपने अनुभव, संस्थान की अब तक की यात्रा, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को साझा किया। एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना एसईसीएल का सर्वोपरि दायित्व है..
.
उन्होंने पूर्व नेतृत्व और कोयला कर्मियों के योगदान को कंपनी की उपलब्धियों का आधार बताया साथ ही ऊर्जा की जरूरतों के बीच उत्पादन लक्ष्य हासिल करने और जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। समारोह में पूर्व सीएमडी एमएन झा, एमके थापर, एमपी दीक्षित, एके सिंह, ओम प्रकाश, बीआर रेड्डी और प्रेम सागर मिश्रा सहित पूर्व अधिकारियो ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान कैसे और क्या परिस्थितियां रही, कुल मिलाकर सभी ने कंपनी की विकास यात्रा और अपने अनुभव बताए कि कैसे उस दौर में कैसे रणनीति तय कर प्लानिग के तहत कार्य करा उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया।

शहीद स्मारक, डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा और श्रमिक प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण और कॉर्पोरेट गीत के बाद मुख्य समारोह आरंभ हुआ।
वक्ताओं ने स्थापना दिवस पर पूर्व नेतृत्व और वर्तमान प्रबंधन के बीच संवाद व संस्थान की चार दशक से अधिक की यात्रा और भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर अपनी बात रखी।
हरीश दुहन, सीएमडी, एसईसीएल
बिरंची दास, निदेशक, मानव संसाधन
