ब्रेकिंग

धूल गर्द उड़ती उधड़ी गड्ढेदार सड़के यही न्यायधानी की तस्वीर, ठेके के प्रायोजित कार्यक्रम में उलझी विपक्ष, अमित ने कर दिया जनआंदोलन और ‘सड़क सत्याग्रह’ का ऐलान…

    बिलासपुर/ नागरिक सुरक्षा मंच ने शहर की बदहाल, धूल उड़ाती गड्ढेदार सड़को पर एक सप्ताह के भीतर काम शुरू न होने पर जनआंदोलन और ‘सड़क सत्याग्रह’ का ऐलान कर दिया है। इस अल्टीमेटम के साथ उन्होंने प्रशासन के समक्ष 4 सूत्रीय मांग भी रख दिया है।

    मंच के संयोजक अमित तिवारी ने कहा कि शहर की हालत आज गड्ढों वाले शहर जैसी हो गई है। शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं बचा जहां सड़क सही हो। सरकंडा हो, तिफरा हो, तोरवा हो, मंगला हो, उसलापुर हो, व्यापार विहार हो या पुराना बस स्टैंड क्षेत्र – हर तरफ उखड़ा डामर, गहरे गड्ढे, उड़ती धूल और गड्ढो में जमा गंदा पानी यही न्यायधानी की तस्वीर बनकर रह गई है।

    बदहाल सड़को पर रोजाना लोग औऱ स्कूली बच्चे गिरकर हताहत हो रहे हैं, महिलाएं और बुजुर्ग चल नहीं पा रहे, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देर हो रही है और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
    शहर के विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के बाद दिखी बदहाली के बाद इस सत्याग्रह का निर्णय लिया गया है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कें एक बारिश तक नहीं झेल पाती इससे साफ है कि निर्माण कार्यो की में गुणवत्ता में झोल और निगरानी में बड़ा पोल है।

    ये नागरिक सुरक्षा मंच की मांग:

    1. पूरे शहर की खराब सड़कों का वार्डवार सर्वे कर सूची 3 दिन में सार्वजनिक की जाए
    2. पिछले 3 वर्षों में सड़क निर्माण / मरम्मत में खर्च राशि, ठेकेदारों के नाम और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो
    3. सभी मुख्य मार्गों पर तत्काल गड्ढा भराई कर आवागमन सुरक्षित किया जाए और स्थायी डामरीकरण का कार्य शुरू हो
    4. घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो ताकि भ्र्ष्टाचार और मनमानी पर प्रभावी रोक लग सके।

    *

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *