ब्रेकिंग

बिलासपुर में ‘गोल्ड फ्लेक’ के नाम पर नकली सिगरेट का बड़ा खेल उजागर, पुलिस की रेड में लाखों का माल जब्त, सप्लायर गिरफ्तार; पान ठेलों तक फैला जाल, सेहत से खिलवाड़ करने वाला पूरा नेटवर्क अब जांच के घेरे में

Spread the love

बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर में ब्रांडेड सामानों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसने सिगरेट पीने के शौकीनों और आम जनता की सेहत को खतरे में डाल दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ इंडियन टोबैको कंपनी (ITC) की शिकायत पर पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, कंपनी को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में ‘गोल्ड फ्लेक’ जैसे नामी ब्रांड की आड़ में नकली सिगरेट बेची जा रही है।

जांच के दौरान जब मार्केट से सैंपल लिए गए, तो वे पूरी तरह नकली पाए गए, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर निगम कॉलोनी के एक गोदाम में दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की 4 कार्टन नकली सिगरेट बरामद की और गोदाम संचालक रोशन चांदवानी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी फेरी लगाकर शहर के विभिन्न पान ठेलों और छोटी दुकानों में इन नकली सिगरेटों की सप्लाई करता था। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है कि क्या यह माल शहर में ही कहीं अवैध रूप से तैयार किया जा रहा था या बाहर से मंगाया जा रहा था। व्यापार विहार जैसे संभाग के सबसे बड़े थोक बाजार में भी लालच के चलते नकली सामान खपाने का यह गोरखधंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है,

जो न केवल कंपनियों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि युवाओं और नाबालिगों के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ कर रहा है। फिलहाल, सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस इस पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि इस काले कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके……..

बाइट,,, निमितेश सिंह CSP सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *