ब्रेकिंग

न्यायधानी के नगर निगम के अपर आयुक्त और अफसरो पर व्यापार विहार के बेशकीमती आदिवासी जमीन के गफलत का आरोप, सर्व आदिवासी समाज के खदबदवाने से गरमाया माहौल, अनुमति और अनापत्ति के खेल का झोल उजागर, CGDNA ने संपदा शाखा के डबल दफ्तर और दलाल कांड को लेकर पहले ही किया था आगाह…

0 रिश्वत कांड के बाद शाखा के अफसरो को हटा डेमेज कंट्रोल की कवायद का फूटा भांडा

0सीएम से लेकर कलेक्टर तक पहुँचा शिकायत का पोथन्ना पब्लिक पूछ रही का होगा अन्ना

0 सर्व आदिवासी समाज के दलदल से संलिप्त अफसरो की नींद हराम

बिलासपुर/ सर्व आदिवासी समाज ने न्यायधानी बिलासपुर के नगर निगम के अपर आयुक्त और अन्य अफसरो पर व्यापार विहार में गोंड आदिवासी समाज के दौलत सिंह राज को आबंटित 7500 वर्गफीट बेशकीमती भूमि को सांठ-गांठ कर अन्य के नाम से विक्रय करने का आरोप लगा खलबली मचा दी है। इस आरोप ने न्यायधानी में प्रशासन के आदिवासी जमीन की अनुमति और व्यापार विहार के जमीनों के खेल को पान पनही के तर्ज पर उजागर कर दिया है। समाज ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, मंत्री आदिम जाति विकास संभागायुक्त बिलासपुर, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व कलेक्टर बिलासपुर के समक्ष कर मामले की उच्चस्तरीय जांच करा दोषी अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही कर अवगत कराने और कार्रवाई न करने पर निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दे मामले में संलिप्त अफसरो की नींद उड़ा दी है।

इस गड़बड़झाले कांड के विरोध का नेतृत्व कर रहेछत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते और उनकी टीम निगम के अफसरो पर खुला आरोप लगा मोर्चा खोल दिया है।
श्री परते ने बताया कि समाज के दौलत सिंह राज के नाम पर 0.98 एकड भूमि को बिलासपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अधिगृहित कर मुआवजा राशि 1990 में दी गई थी, अनुबंध अनुसार कुल भुमि का 5 वां हिस्सा विकसित भूखंड प्रदान किया जाना था, माननीय न्यायालय के निर्देश पर बिलासपुर नगर पालिक निगम को व्यापार विहार व्यवसायिक योजना में
दौलत सिंह राज के पुत्र मनोहर लाल राज को
पूर्ण विकसीत भुखण्ड B-86 (4000 वर्गफीट) एवं B-87 (3500 वर्गफीट) कुल 7500 वर्गफीट आबंटन किया जाना था।आरोप है कि नगर पालिक निगम बिलासपुर के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार जो विधि एवं संपदा शाखा से संबंधित है ने मनोहर लाल राज को जमीन आबंटन कर बिना पंजीयन किये गरीब गोंड आदिवासी की भूमि के हक को हनन करते हुए अतुल अग्रवाल एवं शंकर लाल गुप्ता से सांठ-गांठ करते हुए पंजीयन हेतु अनापत्ति जारी कर दी।
अपर आयुक्त श्री कुम्हार पर सीधा आरोप है कि उन्होंने मनोहर लाल राज से बिना पंजीयन कराये दबाव डालते हुए अन्य सामान्य वर्ग के व्यक्तियों के हित में रजिस्ट्री करा गरीब गोंड अदिवासी को व्यवसायिक अवसर से दूर कर शासन को लाखो रुपये के पंजीयन शुल्क की क्षति भी पहुंचाई । जिसका बाज़ार मूल्य आज 10 करोड़ रुपये है।
सर्वादिवासी समाज के प्रदेश प्रमुख ने पूरे मामले को जांच
करा गरीब आदिवासी दौलत सिंह राज और वारिसान के अधिकारों के हनन को लेकर सवाल किया है कि क्या सरकार ने उन्हें यह जमीन बेचने के लिए दी थी। क्या उन्हें व्यापार करने का अधिकार नही सर्व आदिवासी समाज ने उक्त अवैध रजिस्ट्री को निरस्त करते हुए दौलत सिंह राज और उनके वारिसान के हकों का हनन करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए, सभी वारिसानों के हक में नियमानुसार रजिस्ट्री कराने और पूरे मामले की 7 दिवस के भीतर जांच कर आदिवासी समाज को सूचना देने की मांग की है।


ये है मांगें


1.दौलत सिंह राज के अन्य वारिसान के संबंध में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार द्वारा आबंटन पूर्व क्या जांच किया गया क्या दौलत सिंह राज के अन्य वारिसान है अथवा नहीं।

  1. श्री मनोहर लाल राज को व्यवसायिक अवसर प्रदान करने हेतु रजिस्ट्री हेतु क्या कार्यवाही नगर निगम द्वारा की गई यदि रजिस्ट्री हेतु कोई प्रयास नही किया गया तो क्या शासन को पंजीयन शुल्क की हानि हुई।
  2. श्री मनोहर लाल राज (गोड़ आदिवासी) की भूमि को सामान्य जाति के श्री अतुल अग्रवाल एवं शंकर लाल गुप्ता को विक्रय करने के पूर्व कलेक्टर से अनुमति ली गई की नहीं और इसके क्या प्रावधान है। विषय पर उच्चस्तरीय (नगर निगम बिलासपुर से पृथक) जांच करते हुए समाज को उपरोक्त बिन्दुओं पर वह दोषी अधिकारी/कर्मचारियों पर क्या कार्यवाही की गई इससे अवगत कराने का कष्ट करेंगे अन्यथा समाज द्वारा संवैधानिक दायरे में रहकर उग्र आंदोलन किया जावेगा। उठ रहे सवाल

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते का कहना है कि शासन ने कोर्ट के आदेश पर ये जमीन गरीब आदिवासी परिवार को बेचने के लिए दी थी या व्यापार कर अपना जीवन स्तर सुधारने आदिवासी जमीन को खरीदने अनुमति लेने आम आदमी का पनही घिस जाता है तो फिर मनोहर लाल की जमीन के लिए चंद महीनों में अनुमति कैसे मिल गई। कैसे जमीन को बेचने के लिए इतनी जल्दी निगम प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया ये बड़ा सवाल है, इसकी जांच होनी चाहिए लोगो का कहना है कि यदि इसकी जांच हुई तो और कईं ब्लंडर मामले सामने आएंगे पर क्या निष्पक्ष जांच होगी ये बड़ा सवाल है।

काला- पीला मिटाने भेज दिया जोन

CGDNA ने निगम के थर्ड फ्लोर के संपदा शाखा को दो फाड़ कर व्यापार विहार के भूखंडों के लिए अलग व्यापार विहार संपदा शाखा का दफ्तर बनाने, दफ्तर में दलालों की एंट्री और अधिकारी कुर्सी में बैठकर विभागीय फाइलों को उलटने पलटने की खबरे चला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरो का ध्यान भी आकृष्ट कराने प्रयास किया पर जिम्मेदार नही जागे, चर्चित दलाल की एंट्री पर विराम नही लगा सके। नतीजतन बात एंटी करप्शन ब्यूरो तक पहुँची, ट्रेप की कार्रवाई हुई अनियमित स्टाफ रिश्वत लेते पकड़ा गया, इसके बाद मामले को शांत करने चर्चित अफसरो को इधर उधर करना पड़ा।

000

किसी प्रकार कोई धांधली नही हुई । सारी प्रक्रियाओ का पालन करते हुए नियमानुसार कोर्ट के आदेश पर एमआईसी से बकायदा प्रस्ताव पारित करा मनोहर राज को जमीन दे दी गई,पूरे प्रकरण में मेरी कही कोई संलिप्तता नही है।


खजांची कुम्हार
अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर

0000

सुभाष परते, प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *