
बिलासपुर / लोरमी विधायक उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को हिन्दू एकता संगठन द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित झमाझम भजन संध्या में तरु शर्मा म्यूजिकल ग्रुप ने कृपा बरसाए रखना… बाजे रे मुरलिया बाजे, एक राधा एक मीरा दोनो ने श्याम को चाहा… जैसे सुमधुर संगीतमय भजन से समा बांध दिया।
प्रसिद्ध गायिका स्वस्ति मेहुल
वही मंच पर पहुँची राम आएंगे…आएंगे राम आएंगे फेम स्वस्ति मेहुल ने मंच पर एक दन्ताय वक्रतुण्डाय… श्री गणेशाय धीमहि भजन से अपनी धमक दिखा शानदार प्रस्तुति दी…!

इसके बाद राम आएंगे…राम आएंगे…राम आएंगे आएंगे मेरे राम आएंगे… मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे।
-रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम…
-श्यामा आन बसों बृंदावन में… जैसे शानदार संगीतमय भजनों से चर्चित गायिका स्वस्ति मेहुल ने सबको झूमने विवश कर दिया।


बधाई देने पहुँचे माननीय, पदाधिकारी और अफसर
बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी, उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक भावना बोहरा,
खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, भाजपा नेता राजेश सिंह ठाकुर, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस और प्रशासन के अफसरो ने बर्थडे मेन उपमुख्यमंत्री अरुण साव को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन कि शुभकामनाएं दी।
लोगो ने कहा अमर नही आये…
आमलोग राजनीति में किस कदर रुचि रखते है,,, इस जलसे में यह भी देखने सुनने मिला लोग इसके भी सियासी मायने खोजते दिखे की पूर्व मंत्री नगर विधायक आखिर क्यों नही आए चर्चा इस बात की रही कि अमर नही आए…!
