
बिलासपुर– नागरिक सुरक्षा मंच की मांग को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने आखिरकार जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के दुर्घटनाकारी जानलेवा डिवाइडर पर वृहत आकार का सोलर लाइट वाला इंडिकेटर लगाया गया है।
इससे वाहन चालकों को रात में दूर से ही डिवाइडर दिखाई देगा वाहन चालक समय रहने सावधान हो सकेंगे और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लग सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मंच के संयोजक अमित तिवारी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राजीव गांधी चौक, जरहाभाटा में बीच सड़क में अचानक आ जाने वाले जानलेवा डिवाइडर को हटाने या तकनीकी सुधार की मांग की थी।
मंच ने ज्ञापन में कहा था कि बिना किसी इंडिकेशन, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड के यह डिवाइडर रात में वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता, जिसके कारण वहां अनेकों गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं और जान-माल का नुकसान हुआ है। यह स्थान एक खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका था।
मंच की मांग इस सुझाव को ने संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने डिवाइडर पर इंडिकेटर लगवा दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने पहल की है उम्मीद है कि अब वाहन चालकों को ये रिफ्लेक्टर रात के अंधेरे में संकेत देगा चालक समय रहते अलर्ट होंगे और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा।
नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक एवं संयोजक अमित तिवारी ने मंच की इस आवाज इस मांग को जनता की जीत बताते इसके लिए प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि लेकिन अभी मांग पूरी नहीं हुई है। सिर्फ एक इंडिकेटर काफी नहीं है। वहां और शहर के सभी खतरनाक डिवाइडरों का सर्वे कराकर रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और रोड मार्किंग भी स्थायी रूप से लगाई जाए, ताकि दुर्घटनाओ पर प्रभावी रोक लग सके।
