ब्रेकिंग

लोक सुराज की तैयारी है, इंजीनियरों की फौज वाले निगम मुख्यालय विकास भवन के पार्किंग में लीकेज की खोज जारी है,,,

Spread the love

0 यही खड़ी होती है निगम कमिश्नर और मातहतों की गाड़ियां


0 सीजीडीएनए का कैमरा चमकते ही डिस्कवरी आफ लीकेज चालू

बिलासपुर/ केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं की निर्माण एजेंसी नगर निगम के निर्माण कार्यो की क्या स्थिति है आप खुद देख लीजिए, कैसे विकास भवन के नए भवन के पार्किंग की छत से पानी टपक रहा वो भी बिन बारिश, लीकेज के कारण कही छत की पुट्ठी उधड़कर गिर रहा तो कही सीपेज के बड़े- बड़े निशान दिख रहे…

जब इंजीनियरों की फौज वाले नगर निगम के खुद के भवन का ये हाल है तो इनके देखरेख में हो रहे केंद्र और राज्यप्रवर्तित योजनाओं के निर्माण की क्या स्थिति होगी और हो रही वो भी सब देख रहे है। ये पार्किंग की वही जगह है जहां निगम कमिश्नर और उनके मातहत अफसरो की गाडियां खड़ी होती है, पर हालात यही है कि अपने को क्या,,,


शुक्रवार को जैसे ही सीजीडीएनए कि टीम ने पार्किंग पर छत से टप-टप टपक रहे पानी और लीकेज के कारण बदहाल खस्ताहाल निर्माण की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया उसके कुछ देर बाद एक इंजीनियर मैडम डिस्कवरी आफ लीकेज के चक्कर मे ऊपर नीचे घूमकर लीकेज खोजती रही कि आखिर ये पानी आ कहा से रहा वो भी बिन बारिश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *