
बिलासपुर/कवर्धा । चाउर वाले बाबा पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बयान ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। उस बार तो उन्होंने पार्टी में नेता और ठेकेदार की भूमिका निभा रहे कार्यकर्ताओ को एक साल ठेके से दूर रहने की नसीहत दी थी। इस बार उन्ही डॉक्टर साहब ने पद न मिलने पर पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को लेकर कह दिया कि प्रदेश में जितने भी संगठनात्मक और राजनीतिक पद थे, सभी भर चुके हैं। अब कोई पद खाली नहीं है, इसलिए रोना-धोना या मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं है। पार्टी है समय आने पर जरूरत के अनुसार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाती है और सभी को अवसर भी मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर काम करने और पार्टी नेतृत्व के निर्णयों पर विश्वास रखने की घुट्टी पिलाई।
अवसर कवर्धा में भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह का था, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार थी, जिसने प्रदेश को बर्बाद और बदनाम कर दिया, अब ऐसी सरकार को दोबारा प्रदेश में नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भी ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अब सिर्फ ढाई साल का कार्यकाल शेष है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन और सरकार के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।

डॉ. सिंह ने अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि सबको पता है, उन्होंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। पार्टी ने उन्हें जब जो जिम्मेदारी दी उनका उन्होंने पार्टी और संगठन हित में निर्वाह करने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि उन्होंने पूर्व में भी चुनाव के दौरान नेताओ को 1 साल तक ठेके और कमीशन के खेल से दूर रहने की नसीहत दी थी।
ये है उनका 2017 का बयान
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मिशन 2018 के ठीक पहले गत अप्रैल 2017 को राजधानी रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि उनके नेता और कार्यकर्ता केवल एक साल तक कमीशन लेना बंद कर दें, तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 30 साल तक सत्ता से कोई नहीं हटा सकता।
ऐसा हुआ असर …?
पूर्व सीएम रहे डॉ रमन सिंह के इस बयान का राज्य की राजनीति में ऐसा असर हुआ कि
लगातार तीन पंचवर्षीय छत्तीसगढ़ में एकछत्र राज करने वाले भाजपा की डॉ रमन सरकार को हार का सामना करना पड़ा। 2018 के विधानसभा चुनाव में महज 15 सीटों पर सिमट कर सत्ता से बाहर हो गई।
जितनी मुंह उतनी बातें
चर्चा ये है कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने पिछली बार यानि 2018 के बाद फिर मिशन 2028 को लेकर पार्टी और संगठन के नेताओ को बड़ा संदेश दिया है कि पद का लफड़े का झाग जमी पर आ गया है यदि समय रहते इसका उचित प्रबंधन नही किया गया तो अंजाम विपरीत हो सकते है। पब्लिक डोमिन में भी ये बात खुलकर आ गई है कि विपक्ष तो दूर खुद सत्तासीन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तक संतुष्ट नही है, वे खुद कह रहे कि यदि आज चुनाव हुआ तो…?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…
UncategorizedAugust 15, 2026न्यायधानी, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में रहा अव्यवस्था का माहौल, बैठने की जगह तक नही भड़के नेता जमकर हुई चिल्लाचोट…
UncategorizedAugust 15, 2026आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी चौक पर दिशा मंच का शानदार आयोजन, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि कैंडल जला लगाए देश भक्ति के नारे…
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…



