ब्रेकिंग

कही बड़ा संकट खड़ा न कर दे शनिचरी पानी टँकी के सम्पवेल के पीछे बनवाया जा रहा फल मार्केट का शौचालय, पैसे की बर्बादी और जनस्वास्थ्य के खतरे को रोकने लेना होगा उचित निर्णय

Spread the love

बिलासपुर । शनिचरी पानी टँकी के सम्पवेल के पीछे निर्माणाधीन फल मार्केट का बनाया जा शौचालय जनस्वास्थ्य के लिए खतरानाक साबित हो सकता है। जरूरत उचित समय मे सही निर्णय लेकर पैसे की बर्बादी और अनहोनी को रोकने ठोस निर्णय लेने का है। निगम प्रशासन द्वारा चांटीडीह रपटा के पहले दकानो और नई सड़क के बीच की जगह पर फल मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है।

इसका उद्देश्य आधी सड़क तक बेतरतीब ढंग से पसरकर फल ठेला लगाने वालों को एक निश्चित।जगह मुहैया करा यहां यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना है। यहाँ चबूतरों के निर्माण शेड कंक्रीट रॉड और जनसुविधा के लिए शौचालय और यूरिनल का निर्माण कार्य जारी है।

जिस जगह शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है उसके दीवार के ठीक पीछे पानी टँकी का सम्पवेल है,

जहां लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान और पुराने पं मुन्नूलाल शुक्ल स्कूल मैदान के पम्प का पानी आता है। सम्पवेल का यही पानी मोटर और मोटे- मोटे पाइप लाइन के जरिये टँकी में चढ़ाया जाता है, फिर यही पानी पाइप लाइन के जरिये पुराने प्रताप टॉकीज से कतियापारा जूना बिलासपुर तक तेलीपारा खपरगंज मसानगंज जुनिलाइन तक सप्लाई की जाती है।

जानकारों का कहना है कि सम्पवेल और निर्माणाधीन शौचालय की टँकी के बीच महज 1 दीवार की दूरी है। ऐसे में कही साल दो- साल बाद मल से भरे टँकी के गन्दगी का रिसाव सम्पवेल तक पहुँचा तो समस्या खड़ी हो जाएगी।
हालांकि अभी टँकी में अमृत मिशन का खूंटाघाट जलाशय से पाइपलाइन के जरिये लाया गया पानी डायरेक्ट टँकी में चढ़ाया जा रहा है, पर अमृत मिशन का सड़क के महज फुट- डेढ़ फुट अंदर बिछाया गया पाइप लाइन टिकाऊ और मजबूत नही है, हाल ही में दो-तीन बार पाइप लाइन के उखड़ने से सैलाब का नजारा शहरवासी और जिम्मेदार अफसर देख चुके है। जाहिर है इन पम्पो और सम्पवेल पर निर्भरता बने रहेगी इसलिए जो भी निर्णय लेना हॉगा बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है, ताकि पैसेंकी बर्बादी और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।
000
आपके माध्यम से ये बात संज्ञान में आई है कि शनिचरी पानी टँकी के सम्पवेल के बगल में फल मार्केट का शौचालय बनाया जा रहा है। यदि ऐसा है तो मौका मुआयना कर इस पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
अनुभव सिंह,
जोन कमिश्नर क्रमांक 5 पं देवकीनन्दन औषधालय परिसर
बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *