
बिलासपुर, अगहन माह की अमावस्या पर बुधवार को राजकिशोर नगर शनि सांई धाम मंदिर में विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया गया, सुबह से लेकर देर रात तक यहाँ दर्शनार्थी माँ भवतारिणी के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचते रहे।


बुधवार को सुबह ब्रह्ममुहुर्त माँ भवतारिणी (मां काली) को स्नान करा नवीन वस्त्र धारण कराया गया, मंगलाचरण और आरती के बाद भोग प्रसाद चढ़ाकर भोग का वितरण किया गया, शाम को संध्या आरती और रात को हवन व महाआरती के बाद भोग भंडारे का वितरण किया गया।

मंदिर के पुजारी पीयूष चक्रवर्ती ने बताया कि माँ काली के क्रोध को शांत कर परिवार की सुख समृद्धि और मंगलकामना के लिए हर अमावस्या को माँ भवतारिणी का विशेष पूजन किया गया है, अगहन गुरुवार की भी पूजा हो रही है ऐसे में अमावस्या पर माँ भवतारिणी देवी के पूजन का विशेष महत्व है, इससे परिवार में सुख समृद्वि आती है।



