ब्रेकिंग

जिला हॉस्पिटल के जीवनदीप समिति की बैठक में भड़के मंत्री, कहा ऐसा भर्राशाही नही चलेगा सिस्टम बनाइये, बाहर निकले तो बोले सीएस से ले लीजिए बाईट (बयान) सीएस ने कहा हम कुछ नही कहेंगे….!

बिलासपुर,,,  जिला अस्पताल में बुधवार को आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में नगर विधायक अमर अग्रवाल इस कदर भड़के कि अफसर कुछ कहने की स्थिति में नही रहे… बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से कहा कि सीएस से बाइट( बयान) ले लीजिए… वहीं सीएस ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एस कुजर ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया… जैसे कुछ हुआ ही नहीं…
बताया जा रहा… कि भड़के पूर्व मंत्री व नगर  विधायक अमर अग्रवाल ने अस्पताल से लगातार आ रही… अनियमितताओ और लापरवाहियों की खबरों को लेकर अफसरो से जवाब तलब करते हुए चेतावनी दी…  कि ऐसा नही चलेगा इससे सरकार की छबि धूमिल हो रही है! ये सब नियंत्रित कीजिये… उन्होंने विभागीय खरीदी के लेखा जोखा में कमजोरी पाने पर अफसरो को जमकर फटकारा और उनकी शिक्षा दीक्षा तक को लेकर सवाल उठाया…  कि आपका क्वालिफिकेशन क्या है! जिससे बैठक में सन्नाटा पसरा रहा…  नगर विधायक ने हॉस्पिटल में चल रहे… काम चलाऊ कामो और निर्माण कार्यो में लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए..  अस्पताल के संचालन के लिए सिस्टम बनाने और भर्राशाही के बजाय एक- एक कार्यो का लेखाजोखा रखने की चेतावनी दी ताकि पारदर्शिता बनी रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *