ब्रेकिंग

NSUI में रंजेश सिंह का संगठनात्मक मास्टरस्ट्रोक, पुरानी टीम भंग कर नए चेहरों को मिलेगा मौका, विधानसभा से कॉलेज तक होगा संगठन का विस्तार, छात्रहित की लड़ाई को धार देने नए सिरे से सजाएंगे सियासी मैदान…

बिलासपुर,,, NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है! संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.. जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन में मेहनती, सक्रिय और छात्रहित के लिए संघर्ष करने वाले नए चेहरों को प्राथमिकता के साथ अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी और महाविद्यालय स्तर की कार्यकारिणियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके जरिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
रंजेश सिंह ने स्पष्ट किया कि पूर्व में नियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अब नए गठन में सक्रियता, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को नियुक्ति का प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि NSUI आने वाले समय में छात्रहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज बुलंद करेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए नए युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *