ब्रेकिंग
Uncategorized

सरकार आई तो सवा 54 लाख के सरकारी चावल, नमक और शक्कर की अफरा-तफरी कर खुशी बगरा गए कांग्रेस से जुड़े राशन दुकान संचालक, सरकार गई तो हिम्मत जुटा खाद्य विभाग ने एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 5 कांग्रेसियों को जारी किया रिकवरी का नोटिस

0पैसा जमा न कराने पर एफआईआर की चेतावनी
0 मामला 5 राशन दुकानों से 54.28 लाख रुपए के गड़बड़ी का

बिलासपुर। कांग्रेस शासनकाल में राशन दुकानों का संचालन करने वाले एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 5 कांग्रेस नेता और उनके रिश्तेदार 54.28 लाख रुपए का चावल,शक्कर और नमक डकार गए। ये गड़बड़झाला तब सामने आया जब खाध विभाग के अफसरों ने स्टॉक वेरिफिकेशन में खाद्यान्न शार्ट पाया।इसके बाद दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर अब उन्हें रिकवरी का नोटिस भी जारी किया गया है।
इन राशन दुकान संचालको में कांग्रेस सरकार में अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अभय नारायण राय के बेटे एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितेश राय के वार्ड 42 में खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति जहां 23 सितंबर 2024 को दुकान की जांच के दौरान 295.49 क्विंटल चावल, 2.60 क्विंटल शक्कर, 3.35 क्विंटल नमक कम मिला। दुकान को सस्पेंड कर दूसरे दुकान में अटैच करने पर 285.48 क्विंटल चावल कम मिला। जिसकी कीमत 11 लाख 98 हजार 20 रुपए है। 7 मई को दुकान के विक्रेता और अध्यक्ष अमितेश के साथ ही सचिव रामकुमार कश्यप को नोटिस दिया गया। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
इसी तरह वार्ड 38 टिकरापारा में संचालित जय मातादी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में 9 मार्च 2022 की जांच में खाद्यान्न की कमी पाई गई। भौतिक सत्यापन करने पर 191.40 क्विंटल चावल और 0.62 क्विंटल शक्कर कम मिला। इसकी कीमत 8 लाख 5 हजार 939 रुपए है।
7 मई को दुकान की संचालन समिति के अध्यक्ष शरद केशरी, प्रबंधक जुगल किशोर गोयल और विक्रेता मुकुल चौहान को नोटिस दिया गया है। सभी गबन किए गए खाद्यान्न की पूर्ति करने कहा गया है। नेहरू नगर में संचालित मां अन्नपूर्णा शासकीय उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष गीतांजली यादव, सचिव कमल रजक और विक्रेता रविंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया। इनकी दुकान में 182.32 क्विंटल चावल, 1.18 क्विंटल नमक कम मिला है। इसकी कीमत 7 लाख 66 हजार 288 रुपए है।
ऐसे ही वार्ड 39 में संचालित हो रहे मां भवानी राशन दुकान में 306.68 क्विंटल चावल, 4.59 क्विंटल शक्कर, 1.69 क्विंटल नमक कम मिला। इसकी कीमत 13 लाख 8 हजार 863 रुपए है। इसी तरह वार्ड 47 के महिला शक्ति राशन दुकान में 118.70 क्विंटल चावल, 3.23 क्विंटल शक्कर कम मिला। इसकी कीमत 5 लाख 12 हजार 331 रुपए है।
अध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव दुर्गा धुरी और विक्रेता राजीव गुप्ता को नोटिस दिया गया है। जोग माया खाद्य समिति के द्वारा वार्ड 48 में संचालित राशन दुकान में 8 लाख 37 हजार 624 रुपए का चावल, शक्कर और नमक कम मिलने पर अध्यक्ष जोगमाया, उपाध्यक्ष कृष्णा भट्‌टाचार्य, विक्रेता शंख भट्टाचार्य को नोटिस जारी किया गया है।

कांग्रेस की सरकार का उठाया था फायदा

आरोप है कि कांग्रेस सरकार में इन राशन दुकान संचालको ने राशन दुकानो का आबंटन करा सिंडिकेट बनाकर ज्यादा कार्ड और हितग्राही दिखा भरपूर चावल,शक्कर और नमक का उठाव करा। बड़े पैमाने पर चावल, शक्कर और नमक को खुले बाजार में बेच मनमानी कमाई की। बिल्हा में भी एक कांग्रेस नेता के राइस मिल से बड़े पैमाने पर चावल पकड़ा गया था। उस समय अफसर भी डर के मारे सपटे और अनजान बने रहे क्योकि वहां से उन्हें कुछ मिलना ही नही था, सरकार गई तो अफसरों ने अपनी चमड़ी बचाने कांग्रेसियों की गड़बड़ी उगल उठापटक शुरू की ताकि वे अपने आपको सेफ कर सके।

00000


राशन दुकानो में चावल, शक्कर नमक की गड़बड़ी करने वालो को नोटिस जारी कर उन्हें रिकवरी के लिए मोहलत दी गई है। पैसा जमा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

अनुराग भदौरिया

खाद्य नियंत्रक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button