ब्रेकिंग

नासिर फिर बने बैंड एंड डिस्को लाइट व्यापारी संघ के अध्यक्ष

Spread the love

बिलासपुर-/ बैंड एवं डिस्को लाइट व्यापारी संघ का चुनाव शुक्रवार कोसंपन्न हुआ। नासिर खान दूसरी बारअध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद के दो दावेदारों में पतंग छाप के प्रत्याशी नासिर खान औरतराजू छाप से अमन कुलपहाड़ी के बीच सीधी टक्कर रही। मुख्य चुनाव अधिकारी समीर अहमद वसहायक चुनाव अधिकारी
ललित राव दनके ने शांति पूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराया। हटरी चौक शांति लॉज में दोपहर 12 से 3 बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के करीब आधे घण्टे बाद मतों की गणना की गई। मतगणना के बाद नासिर खान को दूसरी बार संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं अमन कुलपहाड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नासिर खान ने अपनी जीत का श्रेय व्यापारी बंधुओ को देते हुए कहा कि मतदाताओं ने दूसरी बार उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने वे हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन मेहनत से सभी को साथ लेकर संघ के हित में काम करेंगे। जैसे ही जीत की घोषणा की गई बैंड एवं डिस्को लाइट संघ के व्यापारियो ने अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नासिर खान का समर्थकों और सदस्यों ने माला पहना जमकर आतिशबाजी कर विजयी जुलूस निकाला । जीत के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *