
बिलासपुर। भगवान श्री परशुरामजी की शोभायात्रा को भव्य बनाने शनिवार को शाम 6 बजे गोलबाजार हरदेव लाल मंदिर में बैठक आयोजित की गई है।

समिति ने विप्रजनों से शामिल होने अपील की है। तय कार्यक्रम के तहत 30 अप्रेल को उनके प्रकटोत्सव पर महाआरती भोग भंडारा और 1 मई को दयालबंद शीतला मंदिर से सर्वसवदानी पंडित देवकीनन्दन चौक तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।



