ब्रेकिंग

मिलावटखोरों की मिठास पर आर.आर. देवांगन का करारा वार, खाद्य सुरक्षा के मोर्चे पर एक्शन अवतार, 132 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कर दिया साफ संदेश—जनता की सेहत से खिलवाड़ अब नहीं होगा बर्दाश्त…

बिलासपुर,,, न्यायधानी में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कारोबारियों पर जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया !कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की… इस दौरान बिना पंजीयन बताशा निर्माण और मिठाई में अखाद्य रंग के इस्तेमाल का मामला सामने आया… टीम ने कुल 132 किलोग्राम खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई…


मेला पारा में अवैध बताशा निर्माण, फर्म बंद…


कार्रवाई के दौरान मेला पारा निवासी वीर जायसवाल के प्रतिष्ठान में बिना वैध पंजीयन के बताशा निर्माण किया जाना पाया गया… मौके पर निर्माण स्थल की स्थिति भी अस्वच्छ मिली…

इसे देखते हुए टीम ने 110 किलोग्राम बताशा का तत्काल विनष्टीकरण कराया और संबंधित फर्म को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया…


मिठाई में अखाद्य रंग, 22 किलो बूंदी नष्ट...


वहीं चकरभाठा स्थित उधमदास खेमचंद मिठाई वाला के किचन निरीक्षण में अखाद्य रंग का इस्तेमाल सामने आया… जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही 22 किलोग्राम बूंदी नष्ट करा दी…


संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे...


चिंगराजपारा में एक अन्य बताशा निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया…  जहां टीम पहुंचने के दौरान निर्माण कार्य बंद मिला…  इसके अलावा संदिग्ध प्रतिष्ठानों से बेसन के लड्डू और बताशा के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं! रिपोर्ट आने के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…


इस संयुक्त कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है! कि मिलावटखोरी, बिना पंजीयन कारोबार और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *