ब्रेकिंग

निगम के बाबा बैद्यराज का एक और कमाल, जी प्लस थ्री की अनुमति पर तने चर्चित नेहरू नगर- संजय तरण पुष्कर रोड के 5 मंजिला निर्माणाधींन भवन को बता रहे 1 मंजिल अतिरिक्त निर्माण

Spread the love

0 असढिया नोटिस का हवाला दे बता रहे नियमितीकरण का नया फ़ंडा
0 क्या करना है खुद को पता कह रहे आगे कार्रवाई की जानकारी होने पर बताएंगे

बिलासपुर। अमीरों की झोपड़ियों पर झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाने वाला निगम प्रशासन बड़े लोगो का किस तरह उनके प्रवक्ता की तरह बचाव करते है, आप भी देख लीजिए। मामला नेहरू नगर गणेश चौक- संजय तरण पुष्कर रोड पर सड़क किनारे निर्माणाधीन इस पांच मंजिला भवन और उसके ऊपर कराये गए अतिरिक्त निर्माण का है जो दूर से दिखाई दे रहा। पर निगम के वैधराज इस भवन को जी प्लस थ्री की अनुमति पर एक मंजिल अतिरिक्त निर्माण बता अफसरों और पब्लिक की आंखों में सरेआम धूल झोंक रहे है। आप खुद देखिये ये ही है वो चर्चित भवन

निगम के भवन शाखाअधिकारी की माने तो एक साल पूर्व असाढ़ में इस भवन निर्माता को नोटिस जारी किया गया था जो किसी डॉ चौहान का बताया जा रहा। नोटिस की फार्मेलिटी के बाद पिछले एक साल में मंजिल पर मंजिल तन गए, भवन में प्लास्टर हो गया काम अभी भी जारी है, जिससे गलत संदेश जा रहा है। लोग पूछ रहे कि निगम के नोटिस की क्या कोई अहमियत नही है, या नोटिस के बहाने नोटिज के बल पर खुली छूट दे दी गई है।

सुरेश शर्मा, भवन शाखा अधिकारी नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *