ब्रेकिंग

वामनावतारो की एक और करतूत, शहर से 10 किलोमीटर दूर लगरा बस्ती के निस्तारी सरकारी आबादी जमीन को बेच डाला 1 करोड़ में, नायब तहसीलदार ने कहा रिकॉर्ड और मौका देख की जाएगी कार्रवाई

Spread the love


0 मेडिकल स्टोर्स संचालक और एक दलाल की भूमिका पर उठ रहे सवाल
0 ग्रामीणों ने कहा ये गुड़ी की जमीन यही होता था लीला और रामसप्ताह

बिलासपुर। शहर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम लगरा से फिर एक और वामनअवतारी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शहर के मेडिकल स्टोर्स संचालक और एक दलाल ने आबादी निस्तारी जमीन जिसका खसरा नम्बर 400 है उसे लगभग 1 करोड़ में बेच डाला।


ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के बीच इस सरकारी आबादी भूमि पर पहले गाव भर का निस्तार होता था, यही रामलीला, रामसप्ताह, गम्मत, नवधा रामायण, विवाह समारोह और शोक के कार्यक्रम होते थे। जगह छोटा पड़ने के कारण रामलीला को बाद में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया पर अन्य आयोजन यही होते थे, जिसे बिलासपुर मोपका के मेडिकल दुकान संचालक ने दलाल के मार्फ़त कूता में एक करोड़ में बेच दिया फिर इस भूखण्ड को टुकड़ो में बेच खरीददारों को जल्द से जल्द निर्माण कराने दबाव बनाया जा रहा है। जबकि खसरा नम्बर 400 की ये जमीन राजस्व रिकॉर्ड में अब भी आबादी भूमि दर्शा रहा है।
इस आशय की शिकायत पर सीजीडीएनए की टीम ने लगरा के स्पॉट पर पहुँच यहाँ चल रहे निर्माण कार्यो को अपने कैमरे में कैद किया, यहाँ टुकड़ो में बेची गई जमीनों पर ईट और बोल्डर से चिन्हित कर निर्माण कार्य कराया जा रहा, जमीन के बीचों- बीच बोल्डर और ईंट का रोड़ा मलबा डालकर सड़क बनाने की तैयारी है।
मौके पर पहुँची सीजीडीएनए की टीम ने ग्रामीणों और राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार टोप सिंह सिदार और लगरा चाँटीडीह के हल्का पटवारी रूपेश गुरुद्वान से इस आबादी सरकारी जमीन को बेचने के आरोप व यहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे है…

खेमनारायन श्रीवास, लगरा
संजय विश्वकर्मा, लगरा
टोपलाल सिदार, नायब तहसीलदार बिलासपुर
रूपेश गुरुद्वान पटवारी, लगरा, चाँटीडीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *