
0 कहा गोली मारने दे रहे धमकी कार्रवाई कर प्राणरक्षा करने की मांग
0 बोले आरोपी गोली मारने दे रहे धमकी, कोनी पुलिस पर भी लगाए आरोप

बिलासपुर,,, कोनी क्षेत्र के ग्राम पौसरा के ग्रामीण बदमाशो के आतंक और कोनी पुलिस के रवैये की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे ग्रामीणों ने एडिशनल एसपी को लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
पौसरा के पीड़ित गौतम सिंह ने बताया कि उनका लड़का धर्मेंद्र 2-4 लोगो के साथ था! औऱ किसी से उनका झगड़ा हुआ जिसकी जानकारी उन्हें नही है! पिछले 4-6 दिन से फोनु सिंह, बोथु सिंह और दो नक़ाबपोश के साथ उनके घर मे घुसकर मारपीट गाली गलौच कर रहे, गोली मारने की धमकी दे रहे।
वे लोग उसके 14-15 साल के बेटे धर्मेंद को घर से खींच कर मारते घसीटते अपने घर ले गए! औऱ वहाँ खम्भे से बांधकर उससे मारपीट की ! इसकी शिकायत लेकर जब वे लोग कोनी थाना पहुँचे तो पुलिस ने उन लोगो को तुम्हारे बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज है! करके भगा दिया, इसके बाद फोनु सिंह, घोटू सिंह 4 पुलिस वालो को लेकर आये थे! उल्टे इनके परिवार के सदस्यों को भी थाने में बिठा दिया गया! जानमाल के डर से वे लोग कोनी थाने में सुनवाई न होने पर एसपी साहब के पास आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और प्राण रक्षा के लिए पौसरा से न्याय की गुहार लगाने यहाँ पहुचे है!
