ब्रेकिंग

फिर उठी मोपका के बीच बस्ती से शराब दुकान को हटाने मांग, नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग, कहा कार्रवाई न होने पर अब करेंगे उग्र आंदोलन

Spread the love

बिलासपुर,,, मोपका वार्ड नंबर 47 के जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों के साथ फिर कलेक्टर, एसएसपी, तहसीलदार औऱ आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौप बस्ती के बीच धार्मिक और सामाजिक स्थल से शराब दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग की है!

जनप्रतिनिधियों का कहना है! की बस्ती के बीच शराब दुकान होने से शराबी आये दिन नशे में हो हुड़दंग और महिलाओं व युवतियों से अभद्रता करते है! शराब पीने के बाद शराब की खाली शीशी डिस्पोजल ग्लास और पानी पाउच के चीथड़ों को तालाब आसपास और बस्ती में फेंक देते है! जहाँ धार्मिक आस्था का प्रति जैतखम्भ भी है! उनका कहना है कि गाँव के जिस तालाब से निस्तार होता है, जहां मृतकर्म और धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम होते है, वही शराबियों का डेरा लगा रहता है जो बेहद निंदनीय है।

वे लोग जब से यहाँ भट्टी खुली तब से लेकर विगत 6 सालो से इसे हटाने की मांग को लेकर अफसरों, और जनप्रतिनिधियों तक को ज्ञापन सौप चुके है! इसके बाद भी यदि कार्रवाई नही की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मौहन श्रीवास, पार्षद मोपका पंडित रामगोपाल तिवारी नगर
साखन दर्वे, मोपका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *