
बिलासपुर। बीजेपी के गुजरात पॉलिटिक्स ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है, क्योकि प्रदेश की सियासतदानों से लेकर आमजन के मुंह मे एक हो सवाल है कि आखिर सरकार चला कौन रहा…? यही वजह है कि फिर से चर्चा शुरू हो गई कि इन- इन मंत्रियों को उनके पुअर परफार्मेंस के कारण निबटाया जा सकता है, जिससे उन चर्चित नेताओ का शुगर,बीपी ऊपर नीचे होने की खबर है, वहीं चातक पक्षी की तरह आस लगाए बैठे पुराने मंत्री- नेता भी उम्मीद से है कि उनका टाइम आएगा।


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के ऐंन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे मजबूत दुर्ग गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सरकार के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा लेकर सियासत में हलचल मचा दी। भाजपा के नेता समेत अन्य पार्टियों के धुरंधर सियासतदान सन्न है कि अब मोदी- शाह की जोड़ी अब कौन सा नया जादू करने वाले है, इसके बाद नए कैबिनेट में 19 नए चेहरो को जगह दी गई, वही पिछले बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए।
बिन आरोप और बिना किसी कानूनी केस के बावजूद गुजरात मे जिस तरह से बड़े फेरबदल किया गया है, उससे छत्तीसगढ़ तक मे सियासत गरमा गई है।
वही राजनीतिक जानकारों का कहना है, कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में अभी ऐसा कोई खतरा नही है, जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नही हो जाती तब तक यहां मंत्रियों को कोई टेंशन नही है।
पुराने नेताओ ने आस लगाई नए के हाथ लग गई मलाई
छत्तीसगढ़ में हाल ही में ही निगम मंडलों में क़ी गई नियुक्ति को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है, कि उन्होंने उन पुराने धुरंधर नेताओ को झटका दे दिया जो पहले खुद इन नियुक्तियों में दखल रखते थे, उनकी नही चली तो वे लालबत्ती पा गए जबकि बड़े नेता अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

