ब्रेकिंग

रात 2 बजे पटाखा फोड़ने से रोका तो आगबबूला हुए युवक! विधि छात्र और भाई पर लाठियों से हमला, गालियां-धमकी के बीच भागे हमलावर, पुलिस तलाश में जुटी…

Spread the love





बिलासपुर,,,, मंगलवार- बुधवार रात करीब पौने 2 बजे घर के सामने पटाखा फोड़ हुड़दंग मचाने से मना करने पर आधा दर्जन युवकों ने विधि के छात्र और उसके भाई पर हमला कर दिया..!
वारदात नया सरकंडा चटर्जी गली की है! यहां रहने वाले रिशु और उसका भाई रात घर पर सो रहे थे, रात करीब पौने दो बजे पटाखे के धमाके से उनकी नींद खुली और बाहर निकलकर देखा तो कुछ युवक उनके दरवाजे पर पटाखा फोड़ हुड़दंग मचा रहे थे, रिशु और ऋषभ ने घर मे सीनियर सिटीजन को परेशानी होने का हवाला दिया तो वे लोग वहां से चले गए, करीब 5-7 मिनट बाद फिर ये युवक उसी तरह हुड़दंग मचा उनके दरवाजे पर बम फोड़ने लगे, दोनो भाई ने फिर बाहर निकलकर समझाने की कोशिश की इतने में मुहल्ले के ही रिशु ठाकुर, राज और उसके साथियों ने गाली गलौच करते हुए  जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी और हाथ मुक्के से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपी नशे में थे, जैसे ही मौके पर पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती पहुँची आरोपी भाग गए। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *