0 इससे पहले भी डिप्टी सीएम के कटआउट को कचरा गाड़ी में रखकर ले जाते आया था वीडियो

0 क्या सरकार से खफा है अफसर या लापरवाही

बिलासपुर../ छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान को लेकर हंगामा करने वालो के लिए चौंकाने वाला मामला सामने आया है।शहर में कुछ दिनों पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान लगाए गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कटआउट गंदे नाले में तैरते
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा कि कार्यक्रम के बाद कटआउट को वहां से हटाया जाना था, लेकिन इसे किसी ने गंदे नाले में फेंक दिया। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है,,,
आप खुद देखिये कैसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कटआउट वेयर हाउस रोड के पास गंदे नाले में पड़ा हुआ है, जो मुख्यमंत्री पद की गरिमा का अपमान है।अब इस बात के कयास लगाए जा रहे कि ऐसा करने कराने वाले है कौन उनका उद्देश्य है क्या … पर उससे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ने क्यो ध्यान नही दिया, क्यो इस तरह अपमान की नौबत आई क्यो कार्यक्रम के बाद कट आउट को नही हटवाया गया… क्यो आये दिन इस तरह की तस्वीरे सामने आ रही है इसके पहले कचरा गाड़ी में डिप्टी सीएम अरुण साव के बैनर, पोस्टर ले जाने का मामला सामने आया था, सवाल यह उठ रहा कि क्या सरकारी महकमे के अफसर सरकार से नाराज है इसलिए या फिर सरकार का अफ़सरशाही प्रेम सर चढ़कर बोल रहा है… क्योकि मामला छत्तीसगड़िहा मुख्यमंत्री का है…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

