ब्रेकिंग

उजाड़ पड़े शहर को इंद्रप्रस्थ बनाने नवनियुक्त आयुक्त ने ली मातहतों की बैठक, कहा कार्य प्रगति पर नही अब फोटो प्रस्तुत करना होगा, निर्माण कार्यो की लेटलतीफी और मनमाने भुगतान पर जताई नाराजगी, दो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और दो जोन कमिश्नरों को नोटिस जारी करने निर्देश

Spread the love

बिलासपुर,,,, नगर निगम के नए कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने खांडवप्रस्थ में तब्दील शहर को इंद्रप्रस्थ बनाने 5 घंटे की बैठक लेकर जो तेवर दिखाए… उससे  मातहत अफसर इंजीनियर सन्न रह गए… उन्होंने 1_1 निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए… प्रगति की जानकारी ली…
नवनियुक्त कमिश्नर ने इंजीनियरों को निर्माण कार्यों की लेट लतीफी पर भड़कते हुए कहा… कि कार्य प्रगति पर जैसे सरकारी शब्द नहीं चलेंगे… अगली बैठक में आप अपने अपने निर्माण कार्यो की तस्वीरें लेकर आए… ताकि प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रगति की सच्चाई देखी जा सके।
वहीं उन्होंने 2 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने और जोन क्रमांक 6 और 8 के जोन कमिश्नरो के कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस जारी करने कहा… नवनियुक्त कमिश्नर ने एक-एक निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए इनके लेट लतीफी का कारण, अधिक दर पर ठेका देने और आधे-अधूरे निर्माण के बाद भी तादाद से ज्यादा और एस्ट्रा पेमेंट  करने को लेकर भी जवाब तलब किया…

न चाय न पानी कोई चुस्त कोई दिख रहा दुरुस्त…

पूरे बैठक में मजेदार बात ये रही कि साहब के पिछलग्गू अफसर बिना चाय पानी के भी टनाटन दिखे… वहीं जोन कमिश्नर और अन्य मातहत सुस्ताते और बोरियाते दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *