ब्रेकिंग

ट्रिपल में से छत्तीसगढ़ के इंजन को लगा जंग, बिजलीं, सड़क सब बदहाल तखतपुर में आंदोलनकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन के काफिले को रोक की जमकर नारेबाजी

Spread the love

0 पूछा क्या हुआ ट्रिपल इंजन के विकास का दावा


0 क्यो बदहाल है सड़के फंड नही या अफसर काम के नही

0 कवर्धा से भी आ चुकी है बदहाल सड़क और शासन की हो रही फजीहत की तस्वीरें

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर। पूरे प्रदेश में बदहाल सड़को को लेकर बवाल मचा है, हाईकोर्ट तक तल्खी जाहिर कर चुका है। तखतपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के काफिले को मनियारी नदी पुल के पर रोक वहाँ के रहवासियों ने जमकर नारे बाजी की ।

तखतपुर बेलसरी मोड़ से मनियारी नदी बरेला तक नगर की सड़क में जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं , पिछले दिनों गड्डो में गैस सिलेंडर से भारी ऑटो पलट गई, दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई , आए दिन पानी भरे गड्ढे में गिरकर लोग हताहत हो रहे।
तखतपुर नेशनल हाईवे के खतरनाक गड्ढे लगातार मीडिया की सुर्खियों पर रही पर न तो जनप्रतिधियो ने आज तक कोई पहल की न अफसरों ने, गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने तखतपुर पहुंचे थे, और कार्यक्रम के बाद वापस मुंगेली जिले में जा रहे थे तभी मनियारी पुल के ऊपर जन आंदोलन कर रहे युवाओं ने उनके काफिले को बीच रोड पर रोक जमकर नारेबाजी की और ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार को कोसा।
इधर कांग्रेस ने भो बदहाल सड़को को लेकर 11 जुलाई को आंदोलन का ऐलान कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *