
0 क्या जिम्मेदारों से नही सम्हल रहा विभाग

0 कलेक्टर ने सीईओ को दिए इस्तीफा मंजूर कर इनके कार्यकाल की जांच कराने निर्देश
बिलासपुर। जिले के शहरी क्षेत्र के सात संकुल समन्वयकों द्वारा एक साथ इस्तीफा देने से मचे धमाल के बाद कलेक्टर ने इस्तीफे को मंजूरी दे उनके कार्यकाल की जांच के निर्देश देकर उनकी बेचैनी बढ़ा दी है। सवाल यह उठ रहा कि आखिर एक साथ एक जैसे कारण के साथ दिए गए इस्तीफों का कारण क्या है, इस पर भी फोकस करना चाहिए।
कलेक्टर ने सीईओ को इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही इनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों के आडिट और लेखा-जोखा की जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
शहरी क्षेत्र में पदस्थ सात संकुल समन्वयको में मनोज सिंह बिजौर, विकास साहू कुदुदण्ड, योगेंद्र वर्मा मोपका, शेषमणी कुशवाहा चांटिडीह, आशिष वर्मा सिरगिट्टी, प्रभात कुमार मिश्रा तारबाहर और श्रीकांत भगत दयालबंद शामिल है, जिनके द्वारा स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए अपने-अपने पदो से इस्तीफा समग्र शिक्षा विभाग के डीएमसी ओम पांडेय को सौंपने की बात भी जमकर चर्चा में है। कहा जा रहा कि अचानक एक साथ आए इन इस्तीफों के पीछे कहीं कोई विभागीय दबाव या अनियमितता तो नहीं, जांच का केंद्र यह भी रहेगा। इन शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना शिक्षण कार्य पर वापस भेजने और उनकी जगह नए समन्वयकों की नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए कागज पाथर दौड़ाए जा रहे।
बाइक को पिकअप बनाने वाले का क्या होगा
बिजौर संकुल समंव्यक पर
परिवहन के नाम पर लाखो के घोटाले का आरोप है, बताया जा रहा कि उन्होंने, जिसकी जांच के लिए पहले से ही तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मनोज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्राचार्य के साथ मिलकर बाइक को पिकअप व आटो बता लाखो रुपए की बंदरबांट की है। क्योकि आदेश तो इनके कार्यकाल के दौरान बजट, आय- व्यय के ब्यौरे की जांच का है,,,
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



