ब्रेकिंग

आठ- नौ साल से एक ही नम्बर की दो- दो गाड़ी दौड़ रही थी न्यायधानी की सड़को पर पर…,कोर्ट ने कोनी पुलिस को दिए कांग्रेस नेता त्रिलोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कॉपी प्रस्तुत करने निर्देश

Spread the love

0 आरटीओ, आईटीएमएस, ट्रेफिक और सम्बंधित थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

0 सीएसईबी के रिटायर कर्मचारी ने खोली इनकी आंख

बिलासपुर / न्यायधानी में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो-दो टाटा सफारी सडक़ों पर दौड़ने के मामले में नवम व्यवहार न्यायाधीश कोनिका यादव ने कोनी थाना प्रभारी को कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सवाल यह उठ रहा कि 173 करोड़ के आईटीएमएस और ड्रोन ये गाड़ी क्यो नही ढूंढ सकी । कोर्ट ने पुलिस को आदेश मिलने के तीन दिन के भीतर एफआईआर की कॉपी अदालत में पेश करने आदेश दिया है।
यह मामला तब सामने आया जब सीएसईबी से रिटायर कर्मचारी मदन मोहन पाण्डेय ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तब बिलासपुर की नवम व्यवहार न्यायाधीश कोनिका यादव ने कोनी थाना प्रभारी को कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए मदन मोहन ने आरोप लगाया था कि वार्ड नंबर 68 बड़ी कोनी निवासी त्रिलोक श्रीवास सन 2017-18 से दो सफेद और काले रंग की टाटा सफारी गाडिय़ां चला रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि दोनों ही गाडिय़ों पर एक ही वीआईपी नंबर सीजी 10 एएन 0099 लिखा हुआ है। रसूख दिखाने के लिए गाडिय़ों के आगे राजनीतिक पद का बोर्ड भी लगा रखा है। शिकायत के मुताबिक इन गाडिय़ों का इस्तेमाल डराने-धमकाने और अन्य गलत कामों के लिए किया जा रहा था।

कानून का खुला उल्लंघन

न्यायाधीश ने बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने और एक ही नंबर का दो जगह इस्तेमाल को कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए आदेश में कहा कि पहली नजर में यह मामला मोटरयान अधिनियम की धारा 39 और 192 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। अब कोनी पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर यह पता लगाएगी कि कांग्रेस नेता की दोनों गाड़ियों पर एक ही नंबर लिखा होने के पीछे आखिर राज है क्या ?
इस वीआईपी फर्जीवाड़े ने 187 करोड़ के आईटीएमएस और ड्रोन का ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस व आरटीओ की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, कि आखिर पिछले 7-8 सालों से एक ही नंबर पर दो गाडिय़ां शहर की सडक़ों पर कैसे फर्राटे भर्ती रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *