ब्रेकिंग

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ड्राई डे पर शराब दुकान खोलने से बालोद में बवाल, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर बन्द कराई दुकान, नई नीति में शुष्क दिवस विलोपित करने का आदेश लेकर पहुँचे प्रशासन के अफसर, अब होली में भी बिकेगी मदिरा…

Spread the love

बिलासपुर। पहली बार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकान खोलने से आक्रोशित बालोद जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन कर शराब दुकान को बंद कराने जिला प्रशासन से मांग की।
विरोड और तनाव को देखते हुए प्रशासन को अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराना पड़ा, लेकिन कुछ घण्टो बाद फिर से शराब दुकान को खुलवा ढिया गया।

इन पर्वों से हटाया गया शुष्क दिवस

आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि नई आबकारी नीति 2025 के मुताबिक मोहर्रम, कृष्ण जन्माष्टमी, होली व महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर पहले जो शुष्क दिवस घोषित किया गया था, अब उसे हटा दिया गया है।

बालोद के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि सरकार के लिए शराब बेचना जरूरी है। वर्षों से गांधीजी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस रहता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार इस दिन शराब परोस रही है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने कहा कि वर्तमान सरकार महात्मा गांधी एवं उनके विचारों को मानती तो शराब दुकाने बंद रखती लेकिन यह सरकार गोडसे विचारधारा की है। यही वजह है कि शराब दुकान खोल रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *