ब्रेकिंग

रतनपुर गणेश टॉकीज विवाद, शीतल ने तहसीलदार, पटवारी और लिपिक पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और गलत आदेश का लगाया आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

Spread the love

बिलासपुर / रतनपुर निवासी शीतल जायसवाल ने रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत, पटवारी दिलीप परस्ते और लिपिक उषा कंवर के खिलाफ सांठगांठ कर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और पेशी दिनांक के पहले एकपक्षीय आदेश करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर से की है।


मामला रतनपुर के एकमात्र मनोरंजन गृह रहे गणेश टॉकीज का है। आवेदक शीतल जायसवाल ने बताया कि गत 16 दिसम्बर को उन्होंने नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में 3 आवेदन फैल किया था। तहसीलदार ने 2 आवेदनों के इस्तेहार के लिए आदेश किया 3 रे के लिए कई चक्कर कटवाया गया, 3 रे मामले में और खातेदार है इसी में षड्यंत्र किया गया, इज़के लिए 7 तारीख तक दावा आपत्ति के लिए समय ढिया गया और एक दिन पूर्व 6 तारीख को ही आदेश कर उनके आवेदन को निरस्त कर दिया गया।
आवेदक शीतल का कहना है कि अभी इसका प्रकरण अभी हाईकोर्ट में लंबित है। उन्होंने इस नामांतरण कार्रवाई और आदेश को गलत ठहराते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगा…तहसीलदार, पटवारी और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शीतल जायसवाल, आवेदक, शिकायतकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *