ब्रेकिंग

लायन्स सर्विसेज ठेका फर्म फिर निशाने पर, हाईटेक बस स्टैंड में लाठीटेक सफाई, गन्दगी देख भड़के निगम कमिश्नर थमहाया नोटिस, होटल संचालक पर भी ठोंका जुर्माना

Spread the love

0 परिसर से खटारा कंडम बसो को बसे हटवाने दिए निर्देश

0 न सीएसआईडीसी सम्हाल पाई न नगर निगम बदहाल पड़ा करोड़ो का हाईटेक बस स्टैंड

बिलासपुर तिफरा-परसदा हाईटेक बस स्टैंड का केयर टेकर बदल गया पर हालात नही बदले। सीएसआईडीसी की देखरेख में था तो भी बदहाल और गन्दा था फिर नगर निगम के अधीन आया तो भी गन्दा और अव्यवस्थित है। हालात का जायजा लेने पहुँचे निगम कमिश्नर तो यहाँ गन्दगी से अटे परिसर को देख भड़क गए उन्होंने सफाई कार्य में लापरवाही पर ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस को नोटिस देने और गंदगी फैलाने पर होटल रैन बसेरा धर्मशाला संचालक पर पांच हजार रूपये का जुर्माना भी ठोंक दिया।

बुधवार को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे हाईटेक बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे, तो यहां भारी गन्दगी का आलम था, पूरा परिसर साफ सफाई के अभाव में गन्दगी से अटा पड़ा था। उन्होंने ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस के प्रतिनिधि सफाई निरीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए ठेका कम्पनी को नोटिस जारी करने निर्देश दिया।
वही परिसर के रैन बसेरा धर्मशाला नामक होटल मार्ग और आसपास कचरा गंदगी फैले पाए जाने पर होटल संचालक मेघराज सिंह ठाकुर पर पांच हजार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान टिकट काउंटर बंद होने और काउंटर के सामने टेबल मेज रखे होने पर बस संचालकों को सब हटाकर यहां काउंटर को हमेशा खुला और व्यवस्थित रखने कहा,
साथ ही परिसर में सालो से कंडम खड़ी बसो को सम्बंधित बस संचालकों से हटवा परिसर को व्यवस्थित करने निर्देश दिए।
सवाल यह उठ रहा कि क्या निगम कमिश्नर की फटकार और नोटिस का असर दिखेगा, क्या कंडम बसों को इस बार हटवाया जाएगा क्या बस स्टैंड के हालात में सुधार आएगा देखेंगे सब लोग…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *