ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में धान बेचने अन्नदाताओं को अब दो दिन की मोहलत, मुख्यमंत्री ने 4 और 5 फरवरी को दिए खरीदी के निर्देश

Spread the love

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में किसानों की मांग पर धान खरीदी की तिथि में दो दिन की वृद्धि का निर्णय लिया है। अब राज्य शासन द्वारा आगामी दो दिवस 4 और 5 फरवरी को राज्य के पंजीकृत और जिन किसानों का टोकन कट चुका है, तो
उनका धान खरीदा जाएगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में गत 15 नवम्बर 2025 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की थी, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए 31 जनवरी 2026 तक की तिथि निर्धारित की थी।
अब तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी और अन्नदाताओं को 33 हजार 149 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है। सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाये जाने से अब तक छूटे हुए किसान भी अपना धान बेच सकेंगे।
राज्य में इस खरीफ सीजन के लिए 27 लाख 43 हजार 145 किसानों ने पंजीयन कराया और
प्रदेशभर के सभी 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *