
0 राहगीरों पर प्राणघातक हमला कर करते थे लूटपाट
0 13 राहगीर को दो दिन में किया घायल, दो गम्भीर

जांजगीर–चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने शिवरीनारायण- पामगढ़ क्षेत्र में दो रात में 13 राहगीरों पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले
संगठित गिरोह को मुठभेड़ के बाद पकड़ने का दावा किया है।,पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन, आयुष रात्रे सहित दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। इसके अलावा सन्नी और रामनाथ को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में विभिन्न अपराध क्रमांकों के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये हुई जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 4 स्टील रॉड, 2 डंडे, बेल्ट, 2 केटीएम मोटरसाइकिल, 1 सीडी डीलक्स, 1 हीरो स्कूटी, 7 मोबाइल फोन, लूटे गए 3 मोबाइल, ₹9000 नगद सहित कुल लगभग ₹4.09 लाख की संपत्ति जप्त की है।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार गत 27 एवं 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में इन बाइक सवार बदमाशों ने घूम- घूमकर सुनसान इलाकों में राहगीरों को रोककर रॉड, डंडा और लोहे के पाइप से सिर पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की। इन घटनाओं में 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है।
इतना हौसला ? पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के मुताबिक घेराबंदी से बचने नवें आरोपी एवं गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ ने पुलिस पर देशी कट्टे से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
इतने क्रूर है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का अपराध करने का तरीका बेहद क्रूर और सुनियोजित था। वे समूह में मोटरसाइकिलों से घूमकर राहगीरों को रोकते, सीधे सिर पर प्राणघातक हमला करते और फिर मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो जाते थे। लगातार एक के बाद एक हमले कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इनका उद्देश्य था।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 13, 2026मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…
UncategorizedAugust 13, 2026डीजीपी के बयान ने कालसर्प दोष फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा कांड से जुड़े अफसरो में मचाई धुकधुकी, कहा विशेष एजेंसी से जांच कराने भेजा प्रस्ताव,,, कानून से गिल्ली डंडा खेलने वाले संलिप्त अफसर फिर सकते में…
UncategorizedAugust 13, 2026बूथ मजबूत व्यवस्था कमजोर, ट्रिपल इंजन की सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल, 18 घण्टे के इलाज का मौत के बाद पौने 5 लाख का बिल, आदिवासी की लाश को बंधक बनाने ,पेट मे धागा छोड़ने और अपोलो की मनमानी पर सीएमएचओ उवाच…
UncategorizedAugust 13, 2026ट्रिपल इंजन की सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल, 18 घण्टे के इलाज का पौने 5 लाख का बिल, आदिवासी की लाश को बंधक बनाने ,पेट मे धागा छोड़ने और अपोलो की मनमानी पर सीएमएचओ उवाच…

