ब्रेकिंग

शासन का आदेश ठेंगे पर, निर्देश के बाद भी ठेकेदार नही टांग रहे निर्माण स्थल पर बोर्ड, मुक्तिधाम बनाना था, बना दिया सवा करोड का गार्डन

Spread the love

0 मामला मोपका चौक पर निर्माणाधीन गार्डन का

0 पार्षद ने कहा उनसे और वार्डवासियों से नही ली गई कोई राय

बिलासपुर/ निर्माण एजेंसियों को शासन का आदेश है कि निर्माण स्थल पर ठेकेदार से निर्माण सम्बन्धी जानकारी का बोर्ड लगवाए, पर निर्माण एजेंसियां शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रही तो अफसर उनकी गलतियों पर पर्दा डाल रहे है।


ताजा मामला सीपत रोड के मोपका तिराहे पर निर्माणधीन गार्डन का है। दरअसल यहाँ की दो बेशकीमती जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा था। जिसमे से पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित जमीन पर एक भाजपा नेता ने 10 शटर वाले दुकान बनवा इसे बेचने का प्रयास किया तो एक रसूखदार ने यही सड़क किनारे मरघट की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। इस खबर के बाद नींद से जागे निगम के अफसरों ने काम्प्लेक्स के दुकानों को कब्जा मुक्त करा इसकी दीवार पर नगर निगम का स्वामित्व अंकित कराया वही मरघट की जम8न पर मुक्तिधाम बनाने की योजना बताई गई पर मौके पर सवा करोड़ का गार्डन बनवा बगल से मुक्तिधाम के लिए गली बनवा दी।
ताज्जुब की बात यह है कि शासन के आदेश के बाद भी न तो ठेकेदार ने यहाँ बोर्ड लगवा निर्माण कार्य की जानकारी अंकित कराई न जिम्मेदार अफसरो ने इसके लिए ठेकेदार को ताकीद की, लगभग पूरा निर्माण कार्य हो गया बोर्ड का अता-पता नही है।

मौहन श्रीवास, पार्षद मोपका

00000

ठेकेदार ने बोर्ड लगवाया था लगता है फट गया, ठेकेदार को फिर से बोर्ड लगवाने कहा जायेगा, ये गार्डन है मुक्तिधाम पीछे है बगल से मुक्तिधाम जाने के लिए रास्ता बनवाया गया है। मुक्तिधाम को भी डेवलप किया जाएगा शासन को इसके लिये प्रपोजल भेजा गया है।

प्रवीण शर्मा, जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 7 सरकण्डा-मोपका- राजकिशोर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *