ब्रेकिंग

यूजीसी के खिलाफ सर्वस्वर्ण समाज में आक्रोश, आज भारत बंद का ऐलान, 2 को राष्ट्रपति के नाम सौपेंगे ज्ञापन

Spread the love

बिलासपुर/ यूजीसी के नए कानून को लेकर सवर्ण समाज का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है। इसी रोष और विरोध में सर्वसवर्ण समाज बिलासपुर ने
1 फरवरी को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करने का निर्णय लिया है।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज भवन में बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसमाज के पदाधिकारी शामिल हुए ।
बैठक में सर्वसम्मति से रविवार 1 फरवरी को भारत बंद के समर्थन का निर्णय लिया गया
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित डॉ प्रदीप शुक्ला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेंद्र तिवारी प्रदेश सचिव द्वय श्री मुकेश शर्मा अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र तिवारी शहर अध्यक्ष संजय दीक्षित कान्यकुब्ज समाज के सचिव राजेश शुक्ला कोषाध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा मनोज तिवारी भाजपा नेता पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल अन्य सहभागी मौजूद रहे।

पैदल मार्च और ज्ञापन -2 को

यूजीसी नये कानून के विरोध में सर्व सवर्ण समाज बिलासपुर
द्वारा 2 फरवरी को पैदल मार्च और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है।
पैदल मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे पं. देवकीनंदन चौक
से तिलकनगर, मुख्यडाकघर, नेहरू चौक होते कलेक्ट्रेट पहुचेगा।
जहां सर्वसमाज द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *