ब्रेकिंग

जनदर्शन में फिर छाया रहा भूमाफियाओं के बढ़ते आतंक, पेंशन, आवास, मुआवजा, बुनियादी समस्याओं और वर्षों से लटकी फाइलों का मुद्दा

Spread the love

0 150 पीड़ितों ने कलेक्टर को आवेदन सौंप  लगाई न्याय की गुहार लगाई

0 कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आवेदकों को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश

0 गोलबाजार की तंग गलियों में अवैध निर्माण की फिर शिकायत बोले आपसे है उम्मीद

बिलासपुर। कलेक्टर जनदर्शन में फिर न्यायधानी बिलासपुर में भूमाफियाओं के बढ़ते आतंक,पेंशन, आवास, मुआवजा, बुनियादी समस्याओं और वर्षों से लटकी फाइलों का मुद्दा छाया रहा।
मंगलवार को फिर जनदर्शन में शहर और ग्रामीण इलाके के समस्या और पीडाग्रस्त लोग बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और दीनहीन आवेदक आवेदन लेकर पहुँचे, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और शहरवासियों की फरियाद सुनी। जनदर्शन मे लगभग 150 पीड़ितों ने कलेक्टर को आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाई।जनदर्शन में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे, इस दौरान भूमाफियाओं के बढ़ते दबंगई की शिकायतें अहम रही। बेलतरा तहसील के ग्राम टेकर की चंद्रिका बाई साहू ने दो साल से लटके विधवा पेंशन की राशि दिलाने की मांग की, तो ग्राम सिंघरी की मालती बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त न मिलने और आवास मित्र की उदासीनता की शिकायत की।

किसी ने भूमि और रास्ते से जुड़े विवादों में भूमाफियाओं के दखल के आरोप भी जनदर्शन में गूंजे। ग्राम तेंदुआ के मनहरण कैवर्त, श्यामलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने तेंदुआ बासाझाल मार्ग तालाब के रास्ते पर अवैध रूप से घर बनाने के कारण जा तालाब तक आने-जाने में हो रही दिक्कतों का हवाला दिया। वही ओमप्रकाश सोनी ने पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई उनके पैतृक भूमि का मुआवजा न मिलने,
मदनपुर की बसंती बाई देवार ने घर में आगजनी से हुए भारी नुकसान के लिए सहायता राशि की मांग की। तो सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित पीड़ितों ने भी जनदर्शन में आवाज उठाई। दिव्यांग रवि निषाद ने भी सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने की मांग रखी।

सेलर निवासी राजेश धुरी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
तो शांति परदेशी ने तहसील न्यायालय से नामांतरण आदेश पारित होने के बाद भी पटवारी द्वारा बी-1 में प्रविष्टि न करने और चक्कर कटवाने का आरोप लगाया। आवेदकों और शिकायतकर्ताओं को उम्मीद है कि जनदर्शन से ही उनकी सालो पुरानी समस्या का हल निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *