
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है! यहां किराए पर रहकर होटल स्टाफ का कार्य करने वाले एक 25 वर्षीय युवक की उसकी गर्लफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी…!

मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी, पिता दूज राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम करा के रूप में हुई है! बताया जा रहा है! कि कामता प्रसाद शुभम विहार क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था! और होटल में काम करता था!
नंबर ब्लॉक को लेकर हुआ विवाद…
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है! कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था!विवाद इतना बढ़ गया… कि गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड ने पास में रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया… गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई!
आरोपी गर्लफ्रेंड मूलत सीपत के झलमला ग्राम की रहने वाली है और बिलासपुर में कुडूदंड इलाके में किराए का मकान लेकर रह रही थी!
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस…
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची… पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया… वहीं आरोपी महिला, जो झलमला क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है! को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है!
आगे की कार्रवाई जारी…
सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….
UncategorizedJuly 30, 2026बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

