ब्रेकिंग

नागचौरी परसिया पाण्डेय परिवार का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों और वरिष्ठजनों को किया गया सम्मान

Spread the love

बिलासपुर/ रविवार को शहर के जगमल चौक स्थित इंटरसिटी होटल में नागचौरी परसिया पाण्डेय परिवार के प्रथम वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में परिवार के शीर्षस्थ पद पर आसीन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों व वरिष्ठजनों को शाल श्री फल पुष्पहार और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
परिवार के वरिष्ठ मार्गदर्शक बैजनाथ पाण्डेय( चोरभट्टी) वाले संजय पाण्डेय(खम्हरिया वाले) विजय पाण्डेय( डंगनिया वाले) और खिलाडीलाल पाण्डेय( चोरभट्टी वाले) ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर परिवार के मार्गदर्शक पंडित दीनानाथ पाण्डेय के जयेष्ठ पुत्र एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति पीयूष पाण्डेय और उनके छोटे सपुत्र प्रतीक पाण्डेय(छत्तीसगढ़ हेड अडानी ग्रुप) व उनकी जेष्ठ पुत्र वधू डॉ मधुरिमा पाण्डेय, व डंगनिया वाले फ्रांस की कम्पनी एसएलबीसी टेक्नोलॉजिस्ट के वाइस प्रेसिडेंट अम्बरीश पाण्डेय की अनुपस्थिति में उनके भाई अंशुमान पाण्डेय व डॉ राकेश पाण्डेय (कोरबा पाली )को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों ने मंच पर आकर अपने परिवार का परिचय दिया, जिसका उद्देश्य परिवार को एक दूसरे से परिचित कराना है।
परिवार के वार्षिक सम्मेलन के संयोजक व प्रेरणास्रोत बैजनाथ पाण्डेय ने परिवार के शिक्षा से वंचित और विकट परिस्थितियों में मदद के लिए समाज के सक्षम लोगो से फंड के लिए आव्हान किया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने वाले ख़िलाड़ीलाल पाण्डेय, विजय पाण्डेय(कोषाध्यक्ष) धन्नूलाल पाण्डेय, संजय पाण्डेय, और चंडिका पाण्डेय की अनुपस्थिति में उनके पुत्र मृदुल पाण्डेय को उपहार देकर सम्मानित किया…

कार्यक्रम में चोरभट्ठी, डंगनिया, खम्हरिया और नारायणपुर के कार्यक्रम में चोरभट्ठी, डंगनिया, खम्हरिया और नारायणपुर के परिवारजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *