
0 उठ रहे सवाल जब 20-25 दिन धूमा में खड़ा था तो और कहां था पहले के एक माह

0 सख्ती से जाँच की दरकार तब रूकेगी स्थानीय निकाय के सम्पत्ति की चोरी
बिलासपुर ,,,, तोरवा थाने का अपराध क्रमांक 405/25 धारा 303 (2) B.N.S का प्रकरण कहा गए… कहूं नहीं… का लाय कुछु नहीं… टाइप हो गया… मामला 25 अगस्त 2025 को तोरवा मछली मार्केट के पीछे से नगर पालिक निगम के भारी भरकम काऊ कैचर के चोरी और 16 से 17 दिन बाद गत 11 सितम्बर को इसकी रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराने व 25 दिन बाद गत 6 अक्टूबर 2025 को चोरी गए भकारी भरकम काऊ कैचर के धूमा के हाई स्कूल मैदान से लावारिस हालत में बरामदगी का है।
पूरा मामला पुलिस और नगर निगम निगम प्रशासन से जुड़ा है! पुलिस ने काऊ कैचर के लावारिस हालत में बरामद होने के बाद मामले को ही खात्मे में डाल दिया… वहीं नगर निगम प्रशासन ने भी मामले से पल्ला झाड़ लिया… जबकि पूरा मामला संदेह के दायरे में है!
CGDNA की टीम बुधवार 4 फरवरी 2026 को शहर से लगे ग्राम धूमा हाईस्कूल के उस मैदान पर पहुँची, जहां से तोरवा पुलिस द्वारा इस काऊ कैचर की बरामदगी बताई जा रही…ये उसी मैदान को तस्वीर है

जहाँ से काऊ कैचर की जब्ती दर्शाने की बात बताई जा रही, इस मैदान में सुबह से लेकर अंधेरा होने तक खिलाड़ियों और उसके बाद नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीण बता रहे कि यहाँ काऊ कैचर 20-25 दिन तक खड़ा था, इसके बाद कहां गया पता नही। जिससे ये सवाल उठ रहा को जब काऊ कैचर यहां 20-25 दिन से खड़ी थी तो उससे पहले 1 महीने ये कहा थी…इससे जाहिर है कि इसे खपाने पूरी स्क्रिप्ट तय थी, मीडिया में खबरे आने के बाद जब तहलका मचा मामले ने तूल पकड़ा तब चोर इसे यहां छोड़ गए।इसको लेकर तरह तरह की चर्चा है! लोगो का कहना है! कि पुलिस प्रशासन यदि इसकी गंभीरता से जांच करे… तो इस बात का पता चल सकता है! कि आखिर निगम की संपत्ति को कौन कबाड़ के खेल में झोंक रहा है!
क्योंकि निगम के अफसरों पर पहले भी कबाड़ की चोरी और कबाड़ को बेचने का आरोप लगा चुका है ऐसा मामला भी सामने आ चुका है! चर्चा यह भी है! कि आखिर इतने बड़े काऊ कैचर को बेचेगा कौन इसमें विभागीय अमले की संलिप्तता का सन्देह है।
विष्णु प्रसाद पटेल, धूमा हाईस्कूल मैदान के पीछे
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

