ब्रेकिंग

मनरेगा संग्राम, कांग्रेसजनों ने सभी ब्लॉक में टेंट माइक लगा सरकार को कोसा,,, सांकेतिक चक्काजाम करने उतरे सड़क पर

बिलासपुर,,, मनरेगा का नाम बदलकर जीरामजी करने और राज्य शासन पर अतिरिक्त भार लादने के विरोध में बिलासपुर के सभी ब्लॉक में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम का आयोजन किया गया… सभी  ब्लॉक में कांग्रेस जनों ने टेंट गाड़ माइक बांध कर केंद्र और राज्य सरकार को मनरेगा का नाम बदलने राज्य शासन पर अतिरिक्त भार लादने, सड़को की बदहाली धान खरीदी की लचर व्यवस्था के कारण अन्न दाताओं द्वारा हताशा में आत्मघाती कदम उठाने S.I.R के नाम पर मतदाताओं के नाम को मनमाने ढंग से काटने के मुद्दे पर सरकार को जमकर कोसा…
नेहरू चौक में जहां ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया… वहीं तिफरा में ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू ने प्रदर्शन की कमान संभाली…

लक्ष्मीनाथ साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफरा

संतोष गर्ग, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक -1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *