ब्रेकिंग

नकली माल की सूचना पर एचयू के प्रतिनिधि के साथ चाँटीडीह के माधव ट्रेडर्स पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की धाड़, अबकी बार ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय, ईनो और सर्फ एक्सल आया राडार पर…!

Spread the love

0 250 ग्राम के 23 पैकेट को जब्त कर नमूना जांच के लिए भेजा गया

महकमे की कार्यप्रणाली फिर चर्चा में

बिलासपुर/खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नकली सामान बेचने की सूचना पर शुक्रवार 18 सितंबर को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में दबिश दे सेम्पलिंग की कार्रवाई करने का दावा किया है।


बताया गया कि लगातार मिल रही शिकायत पर सरकारी टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि के साथ संस्थान में अमले के साथ जांच की। जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा घोषित ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट को जब्त कर नमूना जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा सिर्फ एक्सल और इनो के पैकेट्स भी जब्त किए गए है।

बिल पर अटका महकमा

बताया जा रहा कि कार्रवाई के दौरान फर्म द्वारा मौके पर खरीदी का बिल प्रस्तुत नहीं किया गया है। बिल प्रस्तुत करने पर आगे इनवेस्टिगेशन कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इस जांच कार्रवाई के दौरान महकमे के अभिहित अधिकारी आर आर देवांगन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी
प्रतीक तिवारी व अविशा मरावी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *