ब्रेकिंग

मस्तूरी TI हटे, कपिल चंद्रा की एंट्री… 5 हजार वसूली की शिकायत निकली गलत, फिर भी खाखा बाहर! बढ़ते अपराध-कानून व्यवस्था बनी तबादले की वजह या मामला कुछ और? पुलिसिया फैसले पर उठे सवाल आखिर हटाने की असली वजह क्या?

बिलासपुर,,,, आखिरकार SSP ने मस्तूरी TI सलीम खाखा को हटाकर उनकी जगह CSP कार्यालय में अटैच निरीक्षक कपिल चंद्रा को मस्तूरी का प्रभार सौंपा है! खाखा अब चकरभाठा CSP कार्यालय में कानून व्यवस्था और STF का काम संभालेंगे… पुलिस की माने तो 5 हजार की वसूली के शिकायत का आरोप गलत पाया गया है! फिर इन्हें क्यों हटाया गया… ये समझ से परे है!
मस्तूरी क्षेत्र से लगातार बढ़ते अपराध और बदहाल कानून व्यवस्था की शिकायतें आ रही थी… बताया जा रहा है! कि SSP ने इसी के मद्देनजर ये बदलाव किया है!

शिकायत को बता रहे गलत…

पिछले दिनों एक ग्रामीण ने मस्तूरी  पुलिस कर्मियों पर बदसलूकी, मारपीट, और झूठे मामले में फ़साने के आरोप लगाते हुए… 5 हजार की उगाही करने की शिकायत SSP से की थी… पुलिस का कहना है! कि जांच में ये शिकायत गलत पाई गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *