ब्रेकिंग

ग्रेन एटीएम स्कीम बिलासपुर में हिट, एक सप्ताह मे 1100 हितग्राहियों ने लिया खाद्यान्न…!

बिलासपुर / स्टेट गवर्नमेंट और वर्ल्ड फ़ूड द्वारा प्रदेश के 3 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट तहत लागू ग्रेन एटीएम स्कीम बिलासपुर में हिट रहा।

जिले के खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टेट गवर्नमेंट आ वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम की कार्ययोजना बिलासपुर में हिट रही लोगो का बहुत ही अच्छा रिस्पांस है, उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 1100 हितग्राहियों ने खाद्यान्न ले लिया है, और अभी भी वहां भीड़ लग रही है।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर में जहाँ एक सप्ताह में ग्रेन एटीएम से खाद्यान्न लेने वाले हितग्राहियों का आंकड़ा 1100 के पार हो गया है, वही रायपुर 750 तो दुर्ग में ग्रेन एटीएम से खाद्यान्न लेने वाले हितग्राहियों की संख्या 400 बताई जा रही है।
कुल मिलाकर बिलासपुर में ये पायलट प्रोजेक्ट हिट रहा,,,

अमृत कुजूर, खाद्य नियंत्रक बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *