ब्रेकिंग

Pm मोदी के जन्मोत्सव पर दीपोत्सव को लेकर इस कदर सियासत इस कदर बवाल,जगदलपुर के मिताली चौक पर भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, गृहमंत्री की मौजूदगी में बहस और झड़प, फुटवियर चलने की भी खबर… भाजपाइयों ने याद दिलाया फनगुलाब पथ…?

Spread the love

बिलासपुर/ देश के प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर गुरुवार 17 सितंबर की शाम देश भर में दीपोत्सव और इसको लेकर कांग्रेस के सियासत की खबरे आई। जगदलपुर के मिताली में दीपोत्सव की तैयारियों के लिए फूड स्टॉल, ठेले और गुमटियां हटवाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने आने से जमकर बवाल मचा रहा। मौके पर पहुँचे उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, नारेबाजी धक्का-मुक्की और फुटवियर चलने की खबर है। पुलिस को भी काफी मशक्कत के सामना करना पड़ा।


इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे गृहमंत्री विजय शर्मा उन्हें समझाते और अपनी बात रखते नजर आ रहे, कैसे भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और झड़प हो रही है।

मंच तैयार, अखड़चियो ने ठोंकी ताल

पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर दीपोत्सव लिए मिताली चौक पर मंच सजाया गया। विवाद तब हुआ जब पुलिस और प्रशासनिक अमले ने यहां
यातायात व्यवस्था के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा यहां से गति ठेलों वालो को खदेड़ना शुरू किया और कांग्रेसजनों नेव्यवसायियों के व्यवसाय पर पड़ रहे प्रभाव और pm मोदी के उस बयान को लेकर बवाल मचाया कि पब्लिक को तेल कम खाने का हवाला देने वाले pm के जन्मोत्सव पर लाखों दिए क्या पानी से जलेंगे…

भूल गए गुलाब की पंखुड़ियां

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के राजधानी रायपुर आगमन पर उनके स्वागत में हवाई अड्डे से करीब 2 किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह
6,000 किलोग्राम से अधिक गुलाब की पंखुड़ियों की मोटी परत बिछाई गई थी। क्या ये फिजूल खर्ची नही…?

इस सवाल ने ये बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि विपक्ष में बैठने या दलबदल के बाद नेता राजा विक्रमादित्य क्यो बन जाते है तब ही उन्हें तमाम खामिया क्यो याद आती है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *