ब्रेकिंग

बिल्हा के मंगल स्पंज आयरन में फिर हादसा, 23 वर्षीय युवा क्रेन आपरेटर की मौत भड़के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा दे उचित मुआवजा…

बिलासपुर,,,, जिले में संचालित उद्योगों में लापरवाही का आलम यह है! कि आएदिन लाशे गिर रही है! बिल्हा के मंगल स्पंज फैक्ट्री में सड़े टूटे जाली से 40 फिट की ऊंचाई से गिरने से फिर एक युवा श्रमिक की मौत हो गई…! मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है…!
मृतक 23 वर्षीय मिथलेश यादव के पिता अर्जुन लाल ने बताया कि उसका पुत्र मिथलेश मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में क्रेन चलाने का काम करता था! कल रात भी वह ओवरटाइम दिवटी पर था! और क्रेन चला रहा था! किसी काम से वह नीचे उतरा तो उसका पैर एक सड़ी जाली पर पड़ा जिसके टूटने से वह भड़भड़ाकर नीचे गिर गया…!

गंभीर घायल मिथलेश को पहले तो श्री राम केयर हॉस्पिटल में लाया गया…! तब तक उसकी मौत हो चुकी थी! अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को सिम्स ले जाने कह दिया…! कंपनी के 4 सुपरवाइजर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के मान मनुवल में लगे रहे… सिम्स की मर्चुरी में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया…जहां परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की…! और मांग पूरी न होने तक मर्चुरी से बॉडी न ले जाने की बात कही…!

2 साल के हर्षद के सिर से उठा पिता का साया….

इस हादसे में मृत मिथलेश का एक 2 साल का बच्चा हर्षद और एक बच्चा अभी उसकी पत्नी के गर्भ में है…! इस घटना ने परिवार के 3 सदस्यों को बेसहारा कर दिया…!

बाइट,,, अर्जुन यादव मृतक के पिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *