ब्रेकिंग

मृत कोल कारोबारी के सुसाइड नोट के सामने आने से मचा बवाल, विधायक और अफसरों पर पीड़ा को अनसुना करने और 4 आरोपियों पर टॉर्चर कर बर्बाद करने आरोप

Spread the love

0 मरते मरते भी मृतक ने मांगा इंसाफ
0 कहा परिवार को वापस दिलाया जाए पैसा और लोडर

बिलासपुर। कोयला कारोबारी बिल्हा विधायक के रिश्तेदार व भाजपा कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट के सामने आने से तहलका मचा गया है। इस सुसाइड नोट में राजेश कोटवानी, संजय भट्ट, देवेंद्र उबवेजा, सूरज प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए है। वही बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से सहयोग न मिलने का जिक्र है।


बताया जा रहा कि सुसाइड नोट में मृतक नरेंद्र कौशिक ने हड़बड़ी में गलती से अरुण भद्रा की जगह संजय भट्ट लिख डाला है दरअसल वह अरुण भद्रा है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस, प्रशासन अपने विधायक धरम लाल कौशिक से भी मदद मांगने और डीजीपी से लेकर सीएम तक शिकायत करने और किसी ने सहयोग न मिलने के कारण हताश होकर जान देने की बात लिखी है। इससे मॉमले से जुड़े कोयला कारोबारियों में खलबली मच गई है। इनमे से चर्चित 4 कारोबारियों ने तो अपना गला बचाने दौड़ भाग भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में वायरल मृतक के सुसाइड नोट में राजेश कोटवानी, अरुण भद्रा, देवेंद्र उबवेजा और सूरज प्रधान के नाम का जिक्र है। जिसमे इन चारों पर उन्हें धोखे में रखकर डिपो में रखे 70 लाख का कोयला बेचने और उसके लोडर को ले जाने की बात का उल्लेख है। साथ ही इन चारों आरोपियों पर उससे गाली गलौच, मारपीट कर उसे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने व कर्ज के बढ़ते दबाव के कारण आत्महत्या करने का जिक्र है।


बताया जा रहा कि मृतक नरेश ने सम्भवतः सरगांव में आत्महत्या करने से पहले गाड़ी में बैठकर ये तीन पन्ने का सुसाइड नोट लिखा होगा और इसके बाद इस सुसाइड नोट का फोटो खींचकर अपने कुछ करीबी लोगों को वाट्सअप गाड़ी में बैठे बैठे जहर खा लिया होगा ऐसा कहा जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *