

चाँटीडीह- रामायण चौक मोड़

0 फिर नोटिस का कागजी घोड़


0 घालमेल इतना कि मेयर तक आठो जोन के भवन शाखा प्रभारियों से मांग चुकी है हिसाब किताब
बिलासपुर / न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली क्या हाल है, आप भी देख लीजिए अरपा के दोनों तट चौपाटी में हैप्पी स्ट्रीट के सामने और रपटापार चाँटीडीह रामायण चौक रोड मोड़ पर दो भवन तन गए, पर किसी को कुछ पता नही। जब इसको लेकर मीडिया ने सवाल पूछा तो बताए कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
तत्कालीन कांग्रेसकाल में नगर निगम को इस दावे के साथ 8 जोनों में विभक्त किया गया कि इससे लोगो को निगम मुख्यालय तक दौड़ नही लगानी पड़ेगी, उनकी समस्याओं का निदान उनके क्षेत्र के जॉन कार्यालयों से सहज हो जाएगा, पर हकीकत क्या है सारा शहर देख रहा है।
शहर के विभिन्न इलाकों में 8 ज़ोन कार्यालय और 8 जोन कमिश्नर है। सबके अलग अलग भवन और अलग अलग सेटअप है, सभी जोन कार्यालयों में 1-1 भवन शाखा प्रभारी है अमला है पर किसी को कोई मतलब ही नही है।


गोलबाजार का मरम्मत के आवेदन पर निगम के आंख में धूल झोंक खड़ा कर दिया काम्प्लेक्स
शहर के हार्ट आफ द सिटी गोलबाजार में मरम्मत के आवेदन पर नया काम्प्लेक्स तन गया न जोन कमिश्नर को दिखाई दिया न भवन शाखा प्रभारी को और न अमले को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत हुई कि सकरी गली में जहां आपातकाल में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तक नही जा सकती उस गोलबाजार की सकरी गली में अमरनाथ दुकान लाइन में बिना अनुमति काम्प्लेक्स ताना जा रहा रातोरात छत की ढलाई की जा रही है, इसके बाद जागे अफसरो ने मौका विजिट कर काम बंद करा निर्माणकर्ता संजय दुबे को नोटिस जारी किया गया। इधर निर्माणकर्ता ने नोटिस मिलते ही निगम के भवन शाखा में नक्शा भी जमा करा दिया अब आगे क्या होगा रमजाने…

इसी तरह अरपा के दोनों तट पर बड़का भवन तन गया और किसी को कुछ पता ही नही तो सवाल यह उठ रहा कि अफसर शहर में नही निकलते या फिर आंख कान बन्द करके निकलते है। केंद्रीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के शहर का जब ये हाल है तो….
सबसे अहम बात यह है कि शनिचरी- चाँटीडीह रपटा के ठीक बगल से नए पुल का निर्माण जारी है… पुल बनने के बाद दोनों तरफ एप्रोच रोड और चौरस जगह की जरूरत होगी पर इसका किसी को भान तक नही है।
सोशल मीडिया पर कमेंट्स भी
गोल बाजार के अवैध निर्माण मामले में संजय दुबे को नोटिस लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा है। पब्लिक पूछ रही कि गरीबो के झोपड़े को बुलडोजर चलवा ढहाने वाले निगम प्रशासन के हाथ बड़े लोगो का नाम आने पर क्यो कांपने लगते है, आखिर उन्हें किस नेता का संरक्षण है। बिना नक्शा के बन रही अवैधानिक बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा आखिर कौन संरक्षण दे रहा।
000
अरपा के दोनों ओर निर्माणाधीन भवन की कोई जानकारी नही है, चाँटीडीह-रामायण चौक वाला भवन किसी साहू का है,,, दस्तावेज मांगने पर नही दिखाया तो उन्हें नोटिस जारी किया गया है, हैप्पी स्ट्रीट के सामने वाले निर्माण की जानकारी मंगाई गई है। गोलबाजार में आगजनी के बाद काम्प्लेक्स के मरम्मत का आवेदन दिया गया है, नए निर्माण की अनुमति नही है…भवन मालिक संजय दुबे को भी नोटिस जारी किया गया है।
अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
000
नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से न तो अरपा चौपाटी हैप्पी स्ट्रीट के सामने के निर्माण की अनुमति ली गई है और न चाँटीडीह नदी तट पर भवन निर्माण की। इसकी जानकारी ही नही है।
भानूप्रताप पटेल
संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 28, 2026पर्यटन मंडल के कुरदुर वैली रिसोर्ट से हिरण का मांस जब्त, पकाया जा रहा था मटन पार्टी की थी तैयारी,तभी वन महकमे की टीम ने मार दी धाड़, अधपका मांस जब्त मैनेजर- कूक समेत चार आरोपी गिरफ्तार
UncategorizedMarch 28, 2026सोशल मीडिया का एक और धमाका, ग्वालियर पुलिस गाड़ी चालान कर पड़ गई खुद लफड़े में, गाड़ीवाले की पत्नी को चढ़ा देवी…मिला कुछ नही उल्टे मानमनौव्वल कर चढ़ावा चढ़ा लौटानी पड़ी बाइक की चाबी…
UncategorizedMarch 27, 2026मुंगेली जिले में फिर एसीबी की धाड़, 50 हजार रिश्वत लेते एटीआर के रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, मामला जेल से जमानत पर छूटे ग्रामीण को जंगली मामले से राहत और जब्त वाहन वापस दिलाने घूस लेने का- अब तक…45
UncategorizedMarch 26, 2026सड़क से ज्यादा डिवाइडर पर जोर, गार्डन के सामने दीवार खड़ा कर सड़क को बन्द करने से भड़क रहा आक्रोश, पूर्व पीसीसी सचिव और व्यापारी संघ के महामंत्री ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

