ब्रेकिंग

कबाड़ चोरी के लिए चर्चित न्यायधानी के नगर निगम की सामान्य सभा मे 13 को फिर उठेगा कबाड़काण्ड…? ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए अरपा तट की नई सड़क के लिए भी स्क्रिप्ट तैयार…

Spread the love


0 हंगामा होगा सेटिंग, शहरवासी कर रहे वेट

0 अरपा डायवर्सन के नाम पर दीवार से नदी घेरने को लेकर भी उठा सवाल, कहां करे विसर्जन और संस्कार

बिलासपुर,,,, यदि टाईअप नहीं हुआ… तो 13 फरवरी को आयोजित सामान्य सभा में इतने बवाल होने के आसार है! कि सम्हालना मुश्किल हो जाएगा… हालांकि पूरा दारोमदार लॉटरी और आवाज उठाने की ताकत का है! वार्ड नंबर 6 की पार्षद सीमा संजय सिंह ने फिर जोन क्रमांक 2 में जेसीबी और टैंकर बेचने और टैक्स वसुली में गबन का मामला उठाते हुए जवाब मांगा है कि क्या हुआ। वहीं अरपा के तट को दीवार से घेरने के कारण पारंपरिक पूजा और विसर्जन प्रभावित होने.. अवैध प्लॉटिंग और दूषित जल की आपूर्ति पर सवाल उठा जन प्रतिनिधियो ने नगर निगम की सामान्य सभा के लिए अभी से हलचल तेज कर दी है!

13 फरवरी को होने वाले नगर निगम की सामान्य सभा के लिए पुष्टि के प्रस्ताव समेत कुल 15 प्रस्ताव रखे गए है! जिसमें जाति प्रमाण पत्र, नामकरण, खनिज न्याज मद से बृहस्पति बाजार के उन्नयन, फेलवर सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के लिए शासन से राशि मांगने,चाटीडीह सब्जी मंडी में 9 करोड़ 52 लाख से कम्प्लेक्स निर्माण, अधोसंरचना मद की राशि 4 करोड़ 17 लाख की लागत से राजकिशोर नगर चौक से शनि मंदिर तक नाला और सड़क निर्माण समेत अन्य निर्माणकार्यों स्ट्रीट लाइट नगरोंउत्थान योजना के तहत विभिन्न इलाकों के सड़क और नाला निर्माण, शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने अरपा के ओर सड़क निर्माण के प्रस्ताव शामिल किए गए है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *