ब्रेकिंग

निर्माणाधीन भारतमाला के खाईनुमा लेन में फंसकर खाई मे गिर पलटी कार, मस्तूरी के कांग्रेस नेता और कारोबारी की मौत…

Spread the love

0 लापरवाह विकास के नाम पर कब तक जाती रहेगी लोगो की जान

0 निर्माण के नामहफ़्तों खोद के छोड़ दे रहे रास्ता, लाइट का तक इंतेजाम नही रात को हो रहे हादसे

कोरबा/ बिलासपुर। निर्माण के नाम पर विभागीय अफसर और ठेकेदार लोगो की जान से खुला खिलवाड़ कर रहे। यही वजह है कि कोरबा के निर्माणाधीन भारतमाला सड़क के
खाईनुमा लेन में कार पलटने से बिलासपुर मस्तूरी के एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस नेता और
ऑटोमोबाइल एजेंसी के संचालक की मौत हो गई।

हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और तीन बार लुढ़ककर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे। चारों लोग गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। निर्माणाधीन लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलटा। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *