ब्रेकिंग

बजट के नौ दिन बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पीएम मोदी और फाइनेंस मिनिस्टर के बजट का गुणगान, कांग्रेस और यूपीए सरकार को कोसा, खुद बजट प्रचार समिति के संयोजक अमर को भी नही भाया लेते रहे मंच पर झपकी

Spread the love

0 पड़ोस की कुर्सी पर बैठे कोशाध्यक्ष ने कान में बुदबुदाकर किया सचेत

0 बोले खरीदते थे गोली अब ब्रम्होस मिसाइल और रक्षा उपकरण बन रहे देश मे, बेच भी रहे

बिलासपुर। पता नही नौ दिन बाद भी भाजपा को क्यो केंद्रीय बजट पर बयानबाजी करना पड़ रहा। पब्लिक तो दूर बजट प्रचार अभियान के संयोजक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तक को नही सुहा रहा, वे मंच पर झपकी लेते दिखे। बगल में बैठे कोषाध्यक्ष उन्हें कान में फुसफुसाकर सचेत करते दिखे, मामला बजट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा के प्रेस वार्ता का है।
वे जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने 2014 के पूर्व यूपीए सरकार और इसके बाद एनडीए सरकार के पीएम मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की तुलनात्मक जानकारी दे रहे थे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने बताया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान 10 सालो में देश का अनुमानित बजट 12 लाख करोड़ था। 2014 में जब पीएम मोदी की सरकार आई तो पहला बजट 18 लाख करोड़ था, आज 2025 में केंद्र की मोदी सरकार ने 50 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। 11 साल की ये वृद्धि बता रही कि भारत देश की 3 री अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनने अग्रसर है। कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नही किया। कांग्रेस सरकार के सकल बजट के जितना 12 लाख करोड़ का केवल रक्षा बजट है। इस बजट में रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा फोकस पूरा जोर दिया गया है। इससे रोजगार,टैक्स, व्यापार सब बढ़ेगा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बजट में युवाओं के लिए 5 विश्वविद्यालय की स्थापना और 20 लाख पेशेवर तैयार करने, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओ को समृद्ध बनाने की योजनाओं और रक्षा बजट, कृषि,रेल और स्वास्थ बजट में वृद्धि और देश की समृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा सब यहां निवेश और व्यापार की संभावना तलाश रहे आगे आ रहे। इज़के अलावा उन्होंने अमेरिका और यूरोप के टैरिफ को लेकर अपनी बात रखी।


कर्ज पर चुप्पी


प्रेसवार्ता के दौरान अपनी बात रखने के बजाय खुद कहा कि अब आप पूछिये क्या पूछना चाहिए पर मीडिया के सवालों पर वे असहज नज़र आये। जब उनसे पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान विश्व बैंक से कर्जे को लेकर सवाल किया उन्होंने पता नही है कहकर प्रेस वार्ता के समाप्ति को घोषणा कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *