ब्रेकिंग

स्कूलों में गैंगवार और चाकूबाजी से बिगड़ रहा माहौल, कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार को कोस कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की विद्यार्थियों की शिक्षा और सुरक्षा की मांग

Spread the love

बिलासपुर ,,,, स्कूलों में लगातार हो रही गैंगवॉर चाकूबाजी और दूषित भोजन परोसने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की साय सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की।

छात्र छात्राओं को शिक्षा और सुरक्षा देने की तख्तियां लेकर कांग्रेसजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर विद्यार्थियों को उचित शिक्षा और सुरक्षा देने कि मांग की,
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है! सड़क से लेकर स्कूलों तक गेंगवार और चाकू बाजी हो रही है! हाल ही में प्रदेश के एक स्कूल में विद्यार्थियों के भोजन में फाइनल मिलाने का मामला सामने आया है! जाहिर है! कि अब स्कूलों में विद्यार्थी तक सुरक्षित नहीं है! पूरा प्रदेश नशे के बढ़ते चलन के कारण चाकू बाजी और गेंगवार से हालांकान है! मल्टीनेशन कंपनियों से लेकर लोकल कारोबारी खुले आम चाकू का धंधा कर रहे है! प्रशासन इस पर तत्काल लगाम लगाकर विद्यार्थियों और आमजन को सुरक्षा प्रदान करे…

विजय पांडेय अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *